फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SBI Armourers and CRO recruitment 2023 starts for 107 posts at sbi.co.in

SBI Armours/CRO 2023: एसबीआई में आर्मोरर्स और सीआरओ के पदों पर निकली भर्ती, इस तरह करना है आवेदन

Wed, 06 Sep 2023 11:21 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 11:21 AM IST
सार

SBI Armours/CRO 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने आर्मरर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर (CRO) के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। नीचे बताए तरीके से इन पदों के लिए अप्लाई किया जा सकता है।
 

विज्ञापन
SBI Armourers and CRO recruitment 2023 starts for 107 posts at sbi.co.in
Sbi Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SBI Armours/CRO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक ने आर्मरर्स और कंट्रोल रूम ऑपरेटर (CRO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 6 सितंबर से शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर जाकर 5 अक्तूबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कुल 107 पदों पर होनी है भर्ती

ऑनलाइन परीक्षा अस्थायी रूप से नवंबर/दिसंबर 2023 में आयोजित होने वाली है। आवेदक परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 107 पदों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां आर्मरर्स के पद के लिए और 89 कंट्रोल रूम ऑपरेटर के लिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से रिक्ति विवरण, पात्रता मानदंड, वेतनमान और अन्य विवरण देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें SBI Armours/CRO 2023 के लिए आवेदन

  • एसबीआई के करियर पेज - sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • Armours/ CRO 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • अब खुद को रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फॉर्म भरें और सबमिट करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed