{"_id":"5e50f8108ebc3ef3db318e2b","slug":"sarkari-result-2020-nvs-tgt-results-released-interview-to-be-conducted-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय विद्यालय टीजीटी के कई विषयों का परिणाम घोषित, यहां देखें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
नवोदय विद्यालय टीजीटी के कई विषयों का परिणाम घोषित, यहां देखें
Sat, 22 Feb 2020 03:43 PM IST
Trainee Trainee
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
जॉब डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 22 Feb 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्यालय समिति ने प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इसे नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों का रिजल्ट शामिल है। नवोदय समिति ने 18 सितंबर 2019 को ऑनलाइन परीक्षा कराई थी। परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को अब साक्षात्कार देना होगा। जिसकी तिथि 16 मार्च 2020 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
बता दें नवोदय विद्यालय समिति ने सहायक आयुक्त, पीजीटी, टीजीटी, कानूनी सहायक, महिला स्टाफ नर्स, कैटरिंग सहायक और लोअर डिवीजन क्लर्क के पद के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा(CBT) पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 16 सितंबर, 2019 से 20 सितंबर, 2019 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सभी विषयों के अभ्यर्थियों को आपत्ति होने पर उसे दर्ज कराने का भी मौका दिया गया था। इसके लिए 24 सितंबर 2019 से 28 सितंबर 2019 की तारीख तय की गई थी। उसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए हर विषय के कुल पदों के तीन गुना संख्या में बुलाया गया है। विषयवार साक्षात्कार की सूची जल्दी ही नवोदय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। साक्षात्कार 16 मार्च से शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़े: SAvsAUS: टी-20 में हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जडेजा को बताया हीरो, जमकर की तारीफ
विज्ञापन