फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri NHM Rajasthan Recruitment 2020 apply for Community Health Officer (CHO) posts

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 6000 से ज्यादा पदों पर हो रही हैं बंपर भर्तियां, आवेदन करने के लिए बस एक दिन बाकी

Tue, 15 Sep 2020 06:27 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 15 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri NHM Rajasthan Recruitment 2020 apply for Community Health Officer (CHO) posts
NHM Recruitment 2020 - फोटो : AMAR UJALA

NHM Rajasthan Recruitment 2020 : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान ने कई पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के जरिए  कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (CHO) के पदों को भरा जाना है। जो उम्मीदवार NHM में नौकरी करने के लिए इच्छुक हैं, वे 16 सितंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां 6000 हजार से ज्यादा खाली पदों पर होने जा रही हैं। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई आधिसूचना को जरूर पढ़ें। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर...

विज्ञापन


पदों का विवरण :
पद का नाम :                                       पदों की संख्या : 

कम्यूनिटी हैल्थ ऑफिसर (CHO)           कुल 6310 पद

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित है। 

महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 02 सितंबर, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 16 सितंबर, 2020

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें। 

आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार 16 सितंबर, 2020 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन लिंक से आवेदन करने की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे यदि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट भी ले लें। 

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।  
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed