फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri LIVE : युवाओं का सपना अब होगा पूरा, इन विभागों में कई पद हैं खाली

Sat, 21 Dec 2019 02:02 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Sat, 21 Dec 2019 02:02 PM IST
खास बातें

  • ऑयल इंडिया लिमिटेड (IOCL) में नौकरी पाने के लिए आवेदन शुरू
  • लोक सभा सचिवालय में कई पदों पर भर्तियां 
  • खंड शिक्षा अधिकारी के पदों पर होंगी नियुक्तियां
  • अन्य विभागों में हो रहीं भर्तियाें के बारे में लें जानकारी

Sarkari jobs 2019 : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। लोकसभा से लेकर पीएससी समेत कई विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। ये भर्तियां राज्यों और केंद्रों में हो रही हैं। लेकिन इनकी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अलग से किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। हम यहां आपको इन सभी भर्तियों की पूरी दे रहे हैं।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Live Updates, Vacancy In Lok Sabha, PSC, KVIC, IOCL Recruitments 2019 govt jobs
sarkari naukri live - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

02:01 PM, 21-Dec-2019

खादी ग्रामोद्योग में नौकरी के माैके

KVIC Recruitment 2019 : खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के पदों के लिए सीधी भर्ती के तहत कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने से पहले आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
01:54 PM, 21-Dec-2019

लोक सभा सचिवालय में सहायक के पद खाली

लोक सभा सचिवालय ने संसदीय रिपोर्टर के पदों साथ ही सहायक के विभिन्न पदों  के लिए भी भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 13 जनवरी 2020 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
12:44 PM, 21-Dec-2019

यहां ब्लॉक एजुकेशनल ऑफिसर के कई पद खाली

शिक्षक भर्ती बोर्ड ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए ब्लॉक एजुकेशनल ऑफिसर (BEO) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। टीआरबी तमिलनाडु की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
12:08 PM, 21-Dec-2019

अगर हैं स्नातक तो कमा सकते हैं 80 हजार से ज्यादा

लोक सेवा आयोग द्वारा नौकरी के लिए एक अधिसूचना निकाली गई है। यह भर्ती कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता के पदों पर की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र जमा करने से पहले अधिसूचना में दी गई सभी निर्देशों और शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
11:24 AM, 21-Dec-2019

लोक सभा में नाैकरी का शानदार मौका

लोक सभा सचिवालय ने संसदीय रिपोर्टर के पदों पर भर्ती के लिए एक विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार जो इस पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। वे उम्मीदवार 28 जनवरी 2020 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
08:43 AM, 21-Dec-2019

इस बैंक में 10वीं पास के लिए कई पद खाली

 Repco Bank में चपरासी के 15 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के लिए अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2019 है। रेप्को बैंक चपरासी भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को 10वीं पास होना चाहिए। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 AM, 21-Dec-2019

ISRO में स्नातकों के लिए भर्तियां

VSSC में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 63 तकनीकी सहायक, वैज्ञानिक सहायक और पुस्तकालय सहायक के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
08:32 AM, 21-Dec-2019

पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां

पुलिस विभाग में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन नौकरी पाना चाहते हैं, उन्हें बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया हैैै। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
08:25 AM, 21-Dec-2019

शिक्षकों के 37 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन शुरू

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास एक शानदार मौका है। कुछ दिनों पहले बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली थीं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
08:22 AM, 21-Dec-2019

Sarkari Naukri LIVE : लोकसभा से लेकर पीएससी समेत कई विभागों में भर्तियां

Indian Oil Corporation Limited : ऑयल इंडिया लिमिटेड (IOCL) में जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed