फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sarkari Naukri COMFED Recruitment 2020 Apply For Veterinary Officer Post

अगर है ये योग्यता तो जल्द करें आवेदन, स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड में हो रही हैं भर्तियां

Tue, 08 Sep 2020 03:29 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Tue, 08 Sep 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri COMFED Recruitment 2020 Apply For Veterinary Officer Post

COMFED Recruitment 2020 : बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) ने कई रिक्त पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार इस नौकरी को पाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 20 सितंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। 

विज्ञापन


पदों का विवरण :
पदों का नाम :                   पदों की संख्या :

पशु चिकित्सा अधिकारी          29 पद
 
आयु सीमा : 
इन विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यताएं :
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान में डिग्री और तीन साल का अनुभव होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

ऐसे करें आवेदन : 
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://www.sudha.coop/ पर क्लिक करके सावधानीपूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उम्मीदवार आगे की चयन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। जान लें किसी प्रकार की त्रुटि हो जाने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं होगा। 

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और  इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed