BPSC: लोक सेवा आयोग दे रहा है लेक्चरर बनने का मौका, कल समाप्त हो रही है पंजीकरण प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BPSC Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार नौकरी करने के इच्छुक हैं, उनके पास ये शानदार मौका सामने आया है, उम्मीदवार इन पदों पर 25 अगस्त, 2020 तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दे ये भर्तियां राजकीय पॉलिटेक्निक/राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेक्चरर के पदों पर होने जा रही है। पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण करने की प्रारंभिक तिथि : 07 अगस्त से 25 अगस्त, 2020 तक
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 04 सितंबर, 2020
ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 28 अगस्त, 2020
आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 11 सितंबर, 2020 (शाम 5:00 बजे तक)
शैक्षिक योग्यताएं :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देंखें।
पदों का विवरण :
पद का नाम: पदों की संख्या :
पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर कुल 119 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड करें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने के उपरान्त भरे हुए आवेदन पत्र को सेल्फ अटेस्टेड दस्तावेजों को दिए गए निर्धारित पते पर भजें। ध्यान रहें किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन पत्र निरस्त किए जा सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।