पुलिस विभाग में निकली 6,662 पदों पर भर्तियां, आज बंद हो जाएंगे आवेदन लिंक
Assam Police Recruitment 2019 : असम पुलिस में काॅस्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। ये नियुक्तियां फिर से एक बार रि-ओपन की गई हैं। बता दें कि कुल 6662 से पदों पर ये आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन डाउनलोड करें समस्त जानकारी से अवगत होकर अंतिम तिथि 06 जनवरी, 2020 से पहले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से 10वीं,12वीं पास होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
आयु सीमा :
आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित है।
पदों का विवरण :
पद का नाम :
काॅस्टेबल (अन-सशस्त्र शाखा और सशस्त्र शाखा)
पदों की संख्या : 6662
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 23 दिसंबर, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 06 जनवरी, 2020
आवेदन प्रक्रिया :
आवेदन असम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 06 जनवरी, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक टेस्ट (पीएसटी) और शारीरिक दक्षता टेस्ट (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : 12वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए लोक सेवा आयोग में भर्तियां, जल्द करें आवेदन
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE : एसबीआई, डीएसएसएसबी समेत कई विभागों बंपर भर्तियां
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिकारिक रि-ओपन नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : नगर विकास एवं आवास विभाग में 400 से ज्यादा पद खाली, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।