Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई बड़े विभाग दे रहे हैं मौका
{"_id":"602742e88ebc3ee8fe118023","slug":"sarkari-naukri-2021-live-updates-today-apply-for-railway-jobs-indian-air-force-drdo","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई बड़े विभाग दे रहे हैं मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 13 Feb 2021 04:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 13 Feb 2021 04:44 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: गवर्मेंट जॉब पाने के इच्छुक हर मुमकिन कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी कुछ के निराशा हाथ लगती है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि मेहनत के साथ सहीं मौके का इंतजार भी जरूरी है। अगर सही मौके पर आपने आवेदन नहीं किया तो की गई मेहनत का क्या फायदा? ऐसे में जरूरत है खुद को अपडेट रखने की। amarujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:39 PM, 13-Feb-2021
BHEL में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी के ढेरों मौके
भारत की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार केवल 22 फरवरी, 2021 तक ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। ये भर्तियां अपरेंटिस के रिक्त पदों पर हो रही हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, नीचे दिए लिंक से जानकारी लें और तुरंत आवेदन करें।
ऑनलाइन आवेदन लिंक
खबर से संबंधित आवश्यक सूचना
ऑनलाइन आवेदन लिंक
खबर से संबंधित आवश्यक सूचना
03:10 PM, 13-Feb-2021
दिल्ली डाक विभाग में सरकारी नौकरियां, 10वीं पास भी करें आवेदन
डाक विभाग भर्ती 2021: भारतीय डाक विभाग में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गईं हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2021 तक जारी रहेगी। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां।
विज्ञापन
01:42 PM, 13-Feb-2021
भारतीय रेल में 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां, करें आवेदन
Indian Railway Jobs: रेलवे भर्ती सेल (RRC) में अपरेंटिस के अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 06 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात है कि उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर ही होगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
01:06 PM, 13-Feb-2021
UKSSSC: 10वीं पास के लिए नौकरियां, करें आवेदन
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए आपको किसी प्रकार की लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक खबर में दिया जा रहा है।
12:24 PM, 13-Feb-2021
NTA में नौकरियां, आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक
एनटीए (National Testing Agency) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। स्टेनोग्राफर, डायरेक्टर समेत कई अन्य पदों के लिए वैकेंसी है। आप अपनी योग्यतानुसार 18 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्ण जानकारी से अवगत होने के बाद नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
11:25 AM, 13-Feb-2021
10वीं और 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती
HSSC: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेवल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया को बढ़ाकर 25 फरवरी, 2021 तक कर दिया गया है। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है।
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
आवेदन लिंक
विज्ञापन
विज्ञापन
10:10 AM, 13-Feb-2021
उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षकों की बड़ी भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। बता दें कि राज्य में जल्द ही 1894 शिक्षकों के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया 22 फरवरी, 2021 से शुरू होने जा रही है। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक।
09:34 AM, 13-Feb-2021
IOCL: युवाओं के लिए नौकरियां, 12वीं पास भी करेें आवेदन1
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में अपरेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 12वीं से लेकर डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवदेन कर सकते हैं। इससे संबंधित पूरी जानकारी और आवेदन लिंक आपको इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मिल जाएंगे।
आवेदन लिंक
आवेदन लिंक
08:56 AM, 13-Feb-2021
NBCC: युवाओं के लिए शानदार मौका, आज ही करें आवेदन
नेशनल बिल्डिंग्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। ये भर्तियां मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रिक्त पदों को भरने के लिए हो रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार 01 मार्च 2021 तक आवदेन कर सकते हैं। खास बात है कि अभ्यर्थियों का चयन केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
08:14 AM, 13-Feb-2021
Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई बड़े विभाग दे रहे हैं मौका
Indian Air Force Jobs: भारतीय वायुसेना में नौकरी का शानदार अवसर सामने आया है। यहां ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। खास बात है कि इस नौकरी के लिए 10वीं पास से लेकर स्नातक की डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, समय रहते ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें। महत्वपूर्ण जानकारी के लिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।