फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 LIVE: कई राज्यों में निकली भर्तियां, मिलेगी सरकारी नौकरी

Sat, 15 Feb 2020 02:36 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sat, 15 Feb 2020 02:36 PM IST
खास बातें

  • AIIMS में होने जा रही हैं भर्तियां
  • 10वीं, 12वीं और स्नातकों के लिए कई विभागों में हो रहीं भर्तियां
  • BECIL: स्नातकों के लिए भर्तियां
  • GAIL: ट्रेनी की सीधी हो रही हैं भर्तियां, सैलरी 60 हजार
Sarkari Naukri 2020 Live : कहां, कब भर्तियां होंगी, इसकी जानकारी जुटाते-जुटाते कब मौका हमारे हाथ से छूट जाता है पता ही नहीं चलता। ऐसे में हम आपके काम आ सकते हैं। नौकरी पाने के लिए लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। एसएससी हो या रेलवे, पीएससी हो या नेवी, आपको आवेदन लिंक के साथ विज्ञापन लिंक भी यहां मिलेगा। amrujala.com यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live many posts vacant In aiims, gail, railway Recruitment Govt Jobs
live sarkari naukri - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

02:32 PM, 15-Feb-2020

BSF में 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए नौकरी के मौके, आवेदन प्रक्रिया शुरू

BSF (Border Security Force) Group B & C Recruitment 2020: सीमा सुरक्षा बल में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ग्रुप B और ग्रुप C के विभिन्न पदों के लिए हो रही हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2020 है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
01:55 PM, 15-Feb-2020

ISRO: 10वीं पास के लिए इसरो में नौकरियां, नहीं देनी कोई लिखित परीक्षा

इसरो स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (ISRO SAC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। अभी तक पदों की संख्या से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
12:07 PM, 15-Feb-2020

PSC: प्रोफेसर बनने का मौका, सीधे हो रही हैं भर्तियां

GPSC (Goa Public Service Commission) Professor Recruitment 2020: गोवा लोक सेवा आयोग (GPSC) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 28 फरवरी, 2020 या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
10:32 AM, 15-Feb-2020

AIIMS: दिल्ली में करें नौकरी, दो पड़ावों को करना होगा पार

AIIMS Delhi MLT Recruitment 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) ने विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आपको बता दें कि जूनियर इंजीनियर, स्टेनो समेत अनेक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें..
09:31 AM, 15-Feb-2020

उत्तर प्रदेश में 1954 पदों पर बंपर भर्तियां, नहीं देना कोई आवेदन शुल्क

UPSRLM Recruitment 2020: यूपीएसआरएलएम यानी उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि 1905 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। उम्मीदवार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च, 2020 निर्धारित की गई है। पदों पर आवेदन 15 फरवरी से कर सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
09:10 AM, 15-Feb-2020

स्नातकों के लिए भर्तियां, दो दिन बाद खत्म हो जाएगी प्रक्रिया

BECIL Recruitment 2020: बीईसीआईएल में ड्राफ्ट्समैन के 04 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उम्मीदवार के लिए ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के पास आवेदन करने के लिए दो दिन बाकी हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:08 AM, 15-Feb-2020

Sarkari Naukri 2020 LIVE: रेलवे, AIIMS, GAIL समेत अन्य जगहों पर नौकरी के मौके

GAIL Executive Trainee Recruitment 2020: GAIL में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही है। आपको बता दें कि एग्जीक्यूटिव ट्रेनी 25 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 12 मार्च 2020 निर्धारित की गई है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed