फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2020 Live: सरकारी विभागों में हो रही हैं भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली

Thu, 12 Mar 2020 03:44 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 12 Mar 2020 03:44 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Live 2020: आज के युवाओं का रूझान सरकारी नौकरी की तरफ ज्यादा होता जा रहा है। हर कोई इस दौड़ में आगे निकलना चाहता है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकलने का इंतजार करते हैं। कभी-कभी तो आवेदन निकल जाते हैं, और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन amarujala.com प्रतिदिन सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...

 

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2020 Live: BSNL, BPSC, ECIL and other Job, These govt jobs are waiting for you
Sarkari Naukri 2020 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

03:42 PM, 12-Mar-2020

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ने मांगे हैं आवेदन, यहां है सरकारी नौकरी पाने का मौका

PGCIL Recruitment 2020 – पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि आधिकारिक अधिसूचना के तहत एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (फाइनेंस) के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
03:22 PM, 12-Mar-2020

UKSSSC में 700 से ज्यादा पद खाली, 12 मार्च से शुरू आवेदन प्रक्रिया

UKSSSC Recruitment 2020 – उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी कि गई है। जिसके तहत टेलीफोन ऑपरेटर, स्वागती, पेशकार, रिकार्ड कीपर, सर्वे लेखपाल, कर संग्रहकर्ता, डाटा एंट्री ऑपरेटर/ कनिष्ठ सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां कि जानी हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
02:37 PM, 12-Mar-2020

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अगर है ये डिग्री तो करें आवेदन

TPSC Recruitment 2020 : त्रिपुरा लोक सेवा आयोग द्वारा कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 40 खाली पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल, 2020 है। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
01:49 PM, 12-Mar-2020

पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन दे रहा है नौकरी का मौका, आवेदन शुरू

PPSC Recruitment 2020: पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन ने कुल 17 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार, जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे PPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन पढ़ें।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
12:50 PM, 12-Mar-2020

स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन ने मांगे हैं आवेदन, यहां कई पद हैं खाली

TSPSC Recruitment 2020 : तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमिशन (TSPSC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि प्रबंधक (इंजीनियरिंग) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2020 है। आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए मान्य होंगे। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
12:19 PM, 12-Mar-2020

लोक सेवा आयाेग ने जारी की नोटिफिकेशन, इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

BPSC Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयाेग (BPSC) ने एक अधिसूचना जारी करते हुए, 31वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के तहत सिविल जज के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
11:22 AM, 12-Mar-2020

BSNL ने मांगे हैं आवेदन, सिर्फ इंटरव्यू से होगा चयन

BSNL Recruitment 2020 – भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही है। आपको बता दें कि बीएसएनएल ने ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के पदों पर ये आवेदन निकाले हैं। आवेदन की प्रक्रिया 04 मार्च, 2020 से शुरू की जा चुकी हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
08:31 AM, 12-Mar-2020

HCL: 10वीं पास के लिए नौकरी के मौके, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

हिन्दुस्तान कॉपर अपरेंटिस (एचसीएल) में 120 पद खाली हैं। संस्थान ने ट्रेड अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। दसवीं पास अभ्यर्थी और आईटीआई पास अभ्यर्थी भी ट्रेड अपरेंटिस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।आईटीआई पास अभ्यर्थी भी हिन्दुस्तान कॉपर में ट्रेड अपरेंटिस की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
08:31 AM, 12-Mar-2020

LIC में नौकरी करने का मौका, सैलरी 32 हजार से ज्यादा

LIC Recruitment 2020: एलआईसी में जो उम्मीदवार नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए सुनहरा मौका है। यहां अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि एएओ यानी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 168 पद और एई यानी असिस्टेंट इंजीनियर के 50 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
08:30 AM, 12-Mar-2020

12वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए सुनहरा मौका, AIIMS में करें नौकरी

AIIMS Delhi MLT Recruitment 2020: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) में नौकरी करने सुनहरा मौका सामने आया है। एम्स ने विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरी के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

इस नौकरी से संबंधित जानकारी व आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed