UPSSSC ANM Result: यूपीएसएसएससी एएनएम का रिजल्ट जारी, यहां और ऐसे करें चेक
UPSSSC ANM Result Declared: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती 2021-22 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार
विस्तार
UPSSSC ANM Result 2021-22 Declared: उत्तर प्रदेश में एएनएम भर्ती परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। यूपीएसएसएससी की ओर से एएनएम भर्ती 2021 की परीक्षा का डीवी राउंड पूरा होने के बाद नतीजे घोषित कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) भर्ती 2021-22 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
Govt Jobs Result: एएनएम डीवी राउंड में शामिल हुए थे 17 हजार उम्मीदवार
UPSSSC ANM दस्तावेज प्रमाणीकरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड का आयोजन 09 जून से 18 जून तक किया गया था। कुल इसमें 17,713 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा में डीवी राउंड के लिए क्वालीफाई किया गया था।
यह भी पढ़ें : JEE Main 2022 Result: NIT-IIIT के लिए क्या होगा पर्सेंटाइल? जेईई एक्सपर्ट से जानें स्काेर के मायने
UPSSSC ANM Result 2021-22: कुल 9,212 रिक्तियों को भरा जाएगा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कुल 9,212 रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है। पिछले साल दिसंबर में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
यह भी पढ़ें : UPSSSC PET 2022: यूपी पीईटी 2022 स्थगित, अब इस महीने में होगी पात्रता परीक्षा
UPSSSC ANM Result यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट
-
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर नीचे की ओर Notice Board देखें। -
नोटिस बोर्ड में दी गई यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) 02-परीक्षा/2021 के परिणाम अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। -
यूपीएसएसएससी स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) 02-परीक्षा/2021 का परिणाम पीडीएफ फाइल में खुलेगा। -
उम्मीदवार स्क्रीन पर दिखाई दे रहे परिणाम को डाउनलोड कर लें और अपने स्कोर की जांच करें।