फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   sales tax inspector vacancy in maharashtra

सेल्स टैक्स विभाग में 445 पदों पर भर्ती

Sat, 08 Nov 2014 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 08 Nov 2014 03:41 PM IST
विज्ञापन
sales tax inspector vacancy in maharashtra

लोक सेवा आयोग महाराष्ट्र ने सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। पदों की कुल संख्या 445 है।

विज्ञापन


इन पदों की शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री रखी गई है। विज्ञापित पदों के लिए आयु सीमा 19 वर्ष से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 फरवरी, 2015 से की जायेगी।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। ऑनलाइन आवेदन 5 नवंबर, 2014 से प्रारंभ है। विज्ञापित पदों के लिए आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक व मुख्य) व साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के योग के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा 1 फरवरी, 2015 को आयोजित की जायेगी।

इस प्रकार से करें आवेदन

sales tax inspector vacancy in maharashtra

सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जा सकता है। किसी अन्य माध्यम से किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा।

आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 365 रुपए, आरक्षित वर्ग को 265 रुपए ई-चालान के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करना होगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं।

किसी अन्य माध्यम से या बिना आवेदन शुल्क के किया गया आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए 9300 से 34,800 रुपए (ग्रेड पे 4300 रुपये) वेतनमान निर्धारित किए गए हैं।

इन पदों पर उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर 5 नवंबर, 2014 से 25 नवंबर, 2014 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2014 निर्धारित की गई है। आवेदन करने एवं आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.mpsc.gov.in/ या https://mahampsc.mahaonline.gov/ पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed