फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Sahitya Akademi Recruitment 2026: Application Deadline Extended, Check New Last Date

साहित्य अकादमी भर्ती: स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क समेत सभी पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, क्या है आखिरी तारीख?

Wed, 02 Sep 2026 06:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 02 Sep 2026 06:00 AM IST
सार

साहित्य अकादमी ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क, एमटीएस समेत अन्य पदों के लिए अब उम्मीदवार समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Sahitya Akademi Recruitment 2026: Application Deadline Extended, Check New Last Date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

साहित्य अकादमी ने 13 पदों पर 30 रिक्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इनमें उप सचिव, सहायक संपादक, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर, स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क और मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार अब 21 अक्तूबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा।

विज्ञापन

क्या है आवेदन की शर्तें?

  • उप सचिव (सामान्य प्रशासन): भाषा/साहित्य या व्यवसाय/लोक प्रशासन में पीजी डिग्री में कम से कम 55% अंक। संबंधित प्रशासनिक पद पर 7 साल का अनुभव और साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने का अनुभव जरूरी।
  • विज्ञापन
  • सहायक संपादक: मान्यता प्राप्त भाषा/साहित्य में पीजी डिग्री। हिंदी/अंग्रेजी और एक या अधिक भारतीय भाषाओं का ज्ञान। कॉपी एडिटिंग में 5 साल का अनुभव जरूरी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वरिष्ठ पुस्तकालय और सूचना सहायक: पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक डिग्री और प्रतिष्ठित पुस्तकालय में 5 साल का अनुभव। कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी।
  • कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी: हिंदी/अंग्रेजी के साथ स्नातक या पीजी डिग्री और जरूरत के अनुसार अनुवाद डिप्लोमा/सर्टिफिकेट। साहित्यिक अनुवाद में 3 साल का अनुभव।
  • तकनीकी सहायक: स्नातक डिग्री और पुस्तक प्रकाशन में डिप्लोमा। प्रिंटिंग/पब्लिशिंग क्षेत्र में 5 साल का अनुभव जरूरी।
  • कार्यक्रम सहायक: स्नातक डिग्री और साहित्यिक, शैक्षणिक, सरकारी संगठन या प्रकाशन गृह में 5 साल का अनुभव। कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान जरूरी।
  • प्रकाशन सहायक: स्नातक डिग्री और प्रिंटिंग में डिप्लोमा या पुस्तक प्रकाशन में 5 साल का अनुभव।
  • प्रूफ रीडर सह सामान्य सहायक: हिंदी/अंग्रेजी विषय के साथ स्नातक डिग्री। हिंदी/अंग्रेजी में प्रूफरीडिंग और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड II: 12वीं पास। हिंदी/अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड गति और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी।
  • संदेशवाहक सह सवार: 12वीं पास। दोपहिया वाहन/कार का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और 3 साल का अनुभव जरूरी। मोटर मैकेनिक्स की जानकारी होनी चाहिए।
  • वैन चालक: 10वीं/12वीं पास। हल्के और भारी वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और 3 साल का ड्राइविंग अनुभव जरूरी।
  • कनिष्ठ लिपिक: 12वीं पास। अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी।
  • बहु-कार्यकारी कर्मचारी (एमटीएस): 10वीं/12वीं पास या आईटीआई। अलग-अलग तरह के सामान्य काम करने की क्षमता और बेसिक कंप्यूटर ज्ञान जरूरी।

आयु सीमा के नियम क्या?

साहित्य अकादमी के सभी 13 पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार की आयु, योग्यता और अनुभव की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।

जरूरी दस्तावेज

  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो।
  • सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की कॉपी।
  • अनुभव प्रमाण पत्र की कॉपी।
  • लागू होने पर SC, ST, OBC, दिव्यांग और पूर्व सैनिक प्रमाण पत्र।
  • OBC उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र में नॉन-क्रीमी लेयर का उल्लेख होना चाहिए।
  • सरकारी नौकरी, सरकारी संस्थान या पीएसयू में काम करने वाले उम्मीदवारों को NOC देना होगा।
  • लेवल-10 या इससे ऊपर के पदों के लिए पिछले 5 साल की ACR/APAR, ईमानदारी प्रमाण पत्र और सतर्कता मंजूरी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed