फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSSB VDO Admit Card out sso.rajasthan.gov.in, check exam date and time

RSSB VDO Admit Card: राजस्थान वीडीओ का प्रवेश पत्र जारी, दो नवंबर को होगी परीक्षा; यहां से करें डाउनलोड

Thu, 30 Oct 2025 03:23 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 30 Oct 2025 03:23 PM IST
सार

RSSB VDO Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वीडीओ के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 2 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
RSSB VDO Admit Card out sso.rajasthan.gov.in, check exam date and time
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

RSSB VDO Admit Card OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने SSO ID के माध्यम से sso.rajasthan.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 2 नवंबर 2025 को एक ही पाली में आयोजित की जाएगी, जो सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 850 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 683 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र और 167 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की घड़ी पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, इसलिए परीक्षार्थी घड़ी पहनकर न आएं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में केवल नीले रंग का पारदर्शी बॉल पेन लाने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निम्न वस्तुएं सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं:

  • किसी भी प्रकार का पैन, पानी की बोतल, पर्स, बैग
  • ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच
  • कैलकुलेटर, तख्ती/पेड/गत्ता, पैन ड्राइव, रबर, लॉग टेबल, स्कैनर
  • किताबें, नोटबुक, पर्चियां, व्हाइटनर
  • मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर या कोई अन्य संचार उपकरण
  • स्लाइड रूल, हथियार या किसी भी प्रकार की खतरनाक वस्तु

ड्रेस कोड (Dress Code)

आगामी सर्दियों को ध्यान में रखते हुए चयन बोर्ड ने परीक्षार्थियों को गर्म कपड़े पहनकर आने की अनुमति दी है।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
  • स्वेटर, कोट, और पूरी बांहों के गर्म कपड़े पहन सकते हैं,
  • लेकिन ध्यान रखें कि कपड़ों में मेटल (धातु) के बटन न हों।
  • शर्ट या टी-शर्ट (आधी या पूरी आस्तीन की) पहन सकते हैं।
  • हवाई चप्पल, सैंडल, या जूते-मोजे पहनने की अनुमति है।

महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्देश:

  • सलवार-सूट, साड़ी, शर्ट, या टी-शर्ट (आधी या पूरी आस्तीन की) पहन सकती हैं।
  • स्वेटर, कोट, या गर्म कपड़े (बिना मेटल बटन वाले) पहन सकती हैं।
  • हाथों में कांच की चूड़ियां पहनकर आने की अनुमति है।

10 के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

वीडीओ भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर रिपोर्ट करें। 

इस परीक्षा में भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान, भूगोल, कृषि, राजस्थान का इतिहास और संस्कृति तथा बेसिक कंप्यूटर से जुड़े कुल 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसे हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे 10 मिनट का समय दिया जाएगा।

इन दस्तावेजों को ले जाना बिल्कुल न भूलें

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी या प्रिंटआउट और एक वैध फोटो पहचान पत्र (Photo ID) अवश्य लेकर आना होगा। अभ्यर्थियों के आधार कार्ड पर जन्मतिथि (Date of Birth) छपी होना आवश्यक है। यदि आधार कार्ड पर जन्मतिथि नहीं है, तो विशेष परिस्थितियों में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र (Voter ID) में से किसी एक दस्तावेज के आधार पर पहचान सत्यापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed