फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Stenographer Personal Assistant Grade-II Admit Card out at sso.rajasthan.gov.in; Link here to download

RSMSSB Stenographer Admit Card: आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर भर्ती का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, ये रहा लिंक

Mon, 30 Sep 2024 08:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 08:43 PM IST
सार

RSMSSB Stenographer Admit Card 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा पांच अक्तूबर को आयोजित की जानी है। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
RSMSSB Stenographer Personal Assistant Grade-II Admit Card out at sso.rajasthan.gov.in; Link here to download
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

RSMSSB Stenographer Admit Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB/RSMSSB) ने स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in. पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य राज्य में 474 स्टेनोग्राफर/पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-II पदों को भरना है।

विज्ञापन

RSMSSB Stenographer Exam Date: इस दिन होगी परीक्षा

RSMSSB स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड- II परीक्षा 05 अक्तूबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। स्टेनोग्राफर पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा दो शिफ्ट में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में होंगे ये विवरण

RSMSSB बोर्ड ने आधिकारिक राजस्थान सिंगल साइन-ऑन पोर्टल पर उम्मीदवारों के परीक्षा स्थल का विवरण जारी किया है। उम्मीदवारों को RSMSSB सिटी इंटिमेशन लिंक का उपयोग करके अपने परीक्षा स्थल का विवरण देखना चाहिए। एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन इसे अपने साथ लेकर जाना होगा। अभ्यर्थियों को उसमें उल्लिखित निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए:

  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा अवधि
  • साथ ले जाने योग्य दस्तावेज
  • महत्वपूर्ण निर्देश


विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

आरएसएमएसएसबी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के चरण
जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया था, उन्हें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना चाहिए:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आवेदक होम पेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं
  • पृष्ठ के ऊपर बाईं ओर मौजूद Get Admit Card पर क्लिक करें
  • अपनी परीक्षा का चयन करें और आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें और 'गेट एडमिट कार्ड' पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें और भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed