RSMSSB Recruitment 2021: ग्रैजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए शुरू हो चुकी है ग्राम विकास अधिकारी की आवेदन प्रक्रिया, जानिए भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 3,896 ग्राम विकास अधिकारी के पदों में भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए 10 सितंबर से लेकर 9 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी।
विस्तार
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों का सपना अब जल्द ही साकार हो सकता है। आपको बता दें कि राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (वी.डी.ओ) के 3,896 पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसके लिए आज यानि 10 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की शुरुआत की जा चुकी है जिसके लिए अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर डिग्री पूरी करने वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा SSC, बैंक या एयरफोर्स समेत किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं और अपनी तैयारी को और भी पक्का बना सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता
अगर आप भी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित की जा रही ग्राम विकास अधिकारी के पदों में आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसे उम्मीदवारों ने किसी भी विषय में अपनी बैचलर डिग्री पूरी कर रखी हो। साथ ही अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर चालन से जुड़ा कोई भी डिप्लोमा जैसे ओ-लेवल, डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस/ कंप्यूटर एप्लीकेशन या कंप्यूटर ऑपरेशन में आईटीआई किया हुआ हो।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए जहां सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा, वहीं ओबीसी के (नॉन क्रीमीलेयर उम्मीदवारों को) 350 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा। जबकि एससी और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को 250 रुपये देने होंगे। इसके अलावा आवेदन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती सुधार के लिए आवेदनकर्ता को 300 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
फ्री मॉक टेस्ट: Attempt Now
न्यूनतम आयुसीमा
राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए जिसकी गणना 1 जनवरी 2022 से पूरी की जाएगी। इस भर्ती के लिए 40 वर्ष तक के सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। साथ ही आरक्षित वर्ग के सभी प्रतिभागियों को नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी।
शुरू करें परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप भी घर पर रहकर अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं या अपने किसी भी एग्जाम का पूरा रीविजन करना चाहते हैं तो आज ही Safalta द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं या अभी डाउनलोड करें Safalta-app