फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB Housekeeper Recruitment 2022 Last date to apply is today sarkari naukri

RSMSSB Housekeeper Recruitment: राजस्थान हाउसकीपर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Wed, 04 May 2022 03:17 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 04 May 2022 03:17 PM IST
सार

RSMSSB Housekeeper Recruitment: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 33 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हाउसकीपर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
RSMSSB Housekeeper Recruitment 2022 Last date to apply is today sarkari naukri
RSMSSB Housekeeper Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

RSMSSB Housekeeper Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से हाउसकीपर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 4 मई, 2022 को है। अब तक जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह अपना आवेदन जल्द से जल्द राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर कर लें।

विज्ञापन


RSMSSB Housekeeper Recruitment: इतने पदों होंगी भर्तियां
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 33 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हाउसकीपर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से अकोमोडेशन ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट में डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा 1 जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। 
विज्ञापन


RSMSSB Housekeeper Recruitment: क्या होगी चयन प्रक्रिया?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। बोर्ड द्वारा 200 अंकों के लिए 3 घंटे की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा जुलाई महीने में निर्धारित है। जो भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


RSMSSB Housekeeper Recruitment: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।

2. अब यहां संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन करें।

4. अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।

5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed