RSMSSB: एनिमल अटेंडेंट के 6 हजार पदों पर आवेदन की समयसीमा बेहद नजदीक, फटाफट यहां से कर दें अप्लाई
Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एनिमल अटेंडेंट के करीब 6 हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद करने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
Rajasthan Animal Attendant Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही एनिमल अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार एनिमल अटेंडेंट की रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर 17 फरवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत 5934 पशु परिचारक पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 5281 गैर-टीएसपी (गैर जनजातीय उप-योजना) और 653 टीएसपी क्षेत्र के पद हैं।
आयु सीमा
सामान्य वर्ग और अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। इस भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी। सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
राजस्थान राज्य की मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
राजस्थान राज्य के मूल निवासी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
विधवाओं और विवाह-विछिन्न महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं रखी गई है। राजस्थान के अन्य आरक्षित वर्गों को भी राजस्थान सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से माध्यमिक (कक्षा 12) या समकक्ष शिक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी का ज्ञान होना चाहिए और वह राजस्थान की संस्कृति से अच्छी तरह वाकिफ होना चाहिए।
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों में सामान्य श्रेणी/बीसी (क्रीमी लेयर)/ईबीसी (क्रीमी लेयर) के आवेदकों को 600 रुपये शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है, जबकि बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
कौन-से आवश्यक दस्तावेज अभ्यार्थी के पास होने चाहिए ?
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- अभ्यर्थी का फोटो एवं सिग्नेचर
- जाति प्रमाण पत्र
- अभ्यर्थी का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
RSSB एनिमल अटेंडेंट 2024 के लिए आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एनिमल अटेंडेंट आरएसएसबी के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- लॉगिन करें, पद चुनें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।