फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RSMSSB 4th Grade Syllabus: Rajasthan Fourth Grade Employee Recruitment Syllabus, Check Topic-Wise Details here

RSMSSB 4th Grade Syllabus: ये है राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती का सिलेबस, जानें टॉपिक वाइज विवरण

Wed, 02 Apr 2025 01:04 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 02 Apr 2025 01:04 PM IST
सार

RSMSSB 4th Grade Syllabus: आरएसएमएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2025 के अनुसार ग्रुप डी पदों पर 18-21 सितंबर 2025 तक परीक्षा होना प्रस्तावित है। यदि आप भी इस परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इस परीक्षा का सिलेबस समझना होगा।

विज्ञापन
RSMSSB 4th Grade Syllabus: Rajasthan Fourth Grade Employee Recruitment Syllabus, Check Topic-Wise Details here
RSMSSB 4th Grade Syllabus - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RSMSSB 4th Grade Syllabus: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक उम्मीदवार 53 हजार से अधिक पदों के लिए 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। आरएसएमएसएसबी परीक्षा कैलेंडर 2025 के अनुसार ग्रुप डी पदों पर 18-21 सितंबर 2025 तक परीक्षा होना प्रस्तावित है।

विज्ञापन

आवेदन की प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन 21 मार्च 2025 से शुरू हुई और अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके अलावा, एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन


और भी पढ़ें:- RRB Group D Syllabus: ये है रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का सिलेबस, शुरू कर दें तैयारी; जानें चयन प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि आप भी इस परीक्षा में बैठने की योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इस परीक्षा का सिलेबस समझना होगा। यहां हम आपको राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती (Rajasthan 4th Grade Recruitment 2025) के सिलेबस और चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप अपनी तैयारी सही दिशा में कर सकें।

Rajasthan Group D Bharti Syllabus: टॉपिक वाइज सिलेबस

विषय टॉपिक
सामान्य हिन्दी संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया एवं विशेषण, तत्सम तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द, संधि - अर्थ, प्रकार एवं संधि-विच्छेद, उपसर्ग एवं प्रत्यय, पर्यायवाची एवं विलोम शब्द, वाक्यांश के लिए एक शब्द, शब्द-शुद्धि, वाक्य शुद्धि, काल के प्रकार (भेद), मुहावरे एवं लोकोक्ति, अंग्रेजी के पारिभाषिक, शब्दों के समानार्थक हिन्दी शब्द, कार्यालयी पत्रों से संबंधित ज्ञान
सामान्य अंग्रेजी (General English) टेंस/सिक्वेंस ऑफ टेंस, वाइस: एक्टिव एंड पैसिव, नैरेशन- डायरेक्ट एंड इनडायरेक्ट, ट्रांसफॉर्मेशन ऑफ सेंटेंस- एग्जर्वेटिव टू निगेटिव, इंटेरोगेटिव, एक्सलेरेटरी एवं वाइस वर्सा, करेक्शन ऑफ सेंटेंस, वर्ड्स रॉन्गली यूज्ड, यूज ऑफ आर्टिकल एंड डिटर्मिनर्स, प्रीपोजिशन, पंक्चुएशन, ट्रांसलेशन ऑफ सिंपल सेंटेंस हिंदी और इंग्लिश, ग्लोसरी ऑफ ऑफिशियल, टेक्निकल टर्म
भूगोल (राजस्थान) स्थिति, विस्तार, भौतिक स्वरूप एवं भौतिक विभाजन, मृदा, प्राकृतिक वनस्पतियां व वन सरंक्षण, जलवायु, जल संसाधन, अपवाह तंत्र व झीलें, प्रमुख सिंचाई परियोजनाएँ, जनसंख्या- आकार, वृद्धि, वितरण, घनत्व, लिंगानुपात एवं साक्षरता, राजस्थान का परिवहन व राज्य मार्ग, आपदा प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन इत्यादि
राजस्थान का इतिहास, कला एवं संस्कृति ऐतिहासिक घटनाएँ, स्वतंत्रता आन्दोलन, एकीकरण, महत्वपूर्ण व्यक्तित्व, भाषा एवं साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक जीवन, वेशभूषा, वाद्य यंत्र, लोक देवता, लोक साहित्य, बोलियाँ, मेले और त्यौहार, आभूषण, लोक कलाएं, वास्तुकला, लोक संगीत, नृत्य, रंगमंच, पर्यटन स्थल व स्मारक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से राजस्थान की हस्तियां इत्यादि
भारतीय संविधान एवं राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ में राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था संविधान का परिचय एवं आधारभूत लक्षण, राज्य शासन एवं राजनीति: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल, विधानसभा तथा न्यायपालिका, राज्य का प्रशासनिक ढांचा: मुख्य सचिव, जिला प्रशासन (सामान्य प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन), जिला स्तर पर न्यायिक ढांचा, सूचना का अधिकार अधिनियम इत्यादि
सामान्य विज्ञान भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन, धातु, अधातु एवं प्रमुख यौगिक, प्रकाश का परावर्तन एवं नियम, आनुवांशिकी से संबंधित सामान्य शब्दावली, मानव शरीर संरचना, अंग तंत्र, प्रमुख मानव रोग, कारक एवं निदान, अपशिष्ट प्रबंधन
प्रमुख सम-सामयिक घटनाएं खेल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, सामाजिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक, पारिस्थितिकी संबंधी एवं तकनीकी क्षेत्र से संबंधित मुद्दे इत्यादि, राज्य एवं राष्ट्रीय मुद्दे, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, राज्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं नीति इत्यादि
कंप्यूटर कंप्यूटर सिस्टम का अवलोकन - हार्डवेयर डिवाइस, सॉफ्टवेयर - ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर इत्यादि, कार्यालय अनुप्रयोगों का अवलोकन - एमएस वर्ड, एमएस एक्सल, एमएस पॉवर पॉइंट, इंटरनेट, ईमेल इत्यादि
गणित महत्तम समापवर्तक एवं लघुत्तम समापवर्तय, औसत, लाभ हानि, प्रतिशत, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात समानुपात, साझा, समय एवं कार्य, समय, चाल एवं दूरी, आंकड़ों का चित्रों द्वारा निरूपण इत्यादि

Rajasthan 4th Grade Recruitment Exam Pattern: परीक्षा पैटर्न

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा दो घंटे की होगी। इस परीक्षा में राजस्थान बोर्ड के 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 200 अंकों की इस परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे। इसमें सामान्य हिंदी से 30 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी से 15 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 50 प्रश्न, और सामान्य गणित से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों में भूगोल से 10, राजस्थान के इतिहास, कला और संस्कृति से 10, भारतीय संविधान और राजस्थान राज्य की राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था से 10, सामान्य विज्ञान से 5, करेंट अफेयर्स से 10, और बेसिक कंप्यूटर से 5 प्रश्न शामिल होंगे। इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed