फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Section Controller CBAT Result 2026 Released: Check Shortlisted Candidates List for DV and Medical Exam

RRB: सेक्शन कंट्रोलर सीबीएटी का रिजल्ट जारी, डीवी और मेडिकल टेस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Tue, 30 Jun 2026 01:31 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 30 Jun 2026 01:31 PM IST
सार

RRB: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती  CBAT का परिणाम जारी कर दिया है। इस परिणाम में उन उम्मीदवारों की सूची शामिल है जिन्हें डीवी और मेडिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया है। अब योग्य उम्मीदवार आगे की अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे।

विज्ञापन
RRB Section Controller CBAT Result 2026 Released: Check Shortlisted Candidates List for DV and Medical Exam
RRB - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB Section Controller Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सीईएन 04/2025 के तहत सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह सूची CBT और CBAT परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर इस सूची में शामिल हैं, उन्हें दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा के लिए अस्थायी रूप से चुना गया है।

विज्ञापन


उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके CBAT स्कोर देख सकते हैं। स्कोरकार्ड इसे 15 दिनों तक डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

RRB के अनुसार, CBAT (Computer Based Aptitude Test) में पास होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 42 अंक लाने जरूरी हैं। यह एक न्यूनतम पासिंग मार्क है, जिसे हर श्रेणी (General, OBC, SC, ST आदि) के लिए समान रखा गया है। इसमें किसी भी तरह की छूट या आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई उम्मीदवार 42 या उससे अधिक अंक प्राप्त करता है, तो वह आगे की चयन प्रक्रिया के लिए योग्य माना जाएगा। लेकिन यदि 42 से कम अंक आते हैं, तो उसे आगे के चरणों में शामिल नहीं किया जाएगा।

अंतिम मेरिट और दस्तावेज सत्यापन

अंतिम चयन सूची (Final Merit List) बनाते समय CBT परीक्षा को 70% और CBAT को 30% वेटेज दिया गया है। यानी अंतिम चयन में CBT का ज्यादा महत्व होगा, जबकि CBAT का योगदान 30% रहेगा।

चयनित उम्मीदवारों का Document Verification (DV) 11 और 12 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों के सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। DV से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे स्थान, रिपोर्टिंग समय और जरूरी निर्देश उम्मीदवारों को SMS, ईमेल और RRB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

इन दस्तावेजों को रखें तैयार

उम्मीदवारों को DV (Document Verification) के समय सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • सभी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित (self-attested) फोटोकॉपी भी जरूरी है
  • साथ में 2 हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी
  • अगर कोई दस्तावेज गलत, अधूरा या असत्य पाया जाता है, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है
  • DV सफल होने के बाद उम्मीदवारों को Medical Examination के लिए बुलाया जाएगा
  • अंतिम नियुक्ति तभी मिलेगी जब उम्मीदवार DV में सफल हो Medical Fitness Test पास कर लें
  • RRB ने सलाह दी है कि उम्मीदवार नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें ताकि सभी अपडेट समय पर मिल सकें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed