फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB/RRC NTPC Result 2021: Results of CBT1 may be released soon, competition between these candidates for one seat-safalta

RRB NTPC Result 2021: जल्द ही जारी हो सकते हैं CBT1 के परिणाम, 1 सीट पर भर्ती के लिए इतने अभ्यर्थियों के बीच हो रही है प्रतिस्पर्धा

Sat, 23 Oct 2021 10:57 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 23 Oct 2021 10:57 AM IST
सार

रेलवे में NTPC के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हुई पहले चरण की लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा में भी हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन
RRB/RRC NTPC Result 2021: Results of CBT1 may be released soon, competition between these candidates for one seat-safalta
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय रेलवे में नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगिरी (NTPC) भर्ती के लिए आयोजित की गई पहले चरण की परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। रेलवे में NTPC कैटेगरी के 35,277 पदों पर भर्तियां होनी हैं और इसके लिए मार्च 2019 में आवेदन मांगे गए थे। कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से इस परीक्षा में काफी विलंब हुआ है। बाद में यह परीक्षा 7 फेज में आयोजित की गई थी और आखिरी फेज की परीक्षा 31 जुलाई को समाप्त हुई थी। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने इस परीक्षा की आंसर-की अगस्त महीने में ही जारी कर दी थी और अब अभ्यर्थी बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सफल होने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा में भी हिस्सा लेना होगा। अगर आप भी NTPC भर्ती के CBT 2 की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित अभ्यास के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके Mock Test की सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन

जल्द ही जारी हो सकते हैं परिणाम :

NTPC भर्ती के लिए CBT 1 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके परिणाम इसी महीने में घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। इसलिए अभ्यर्थियों को CBT 1 के परिणामों से संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। गौरतलब है कि परिणामों की घोषणा होने के बाद अभ्यर्थी उसे RRB की आधिकारिक वेबसाइट या अपने जोन की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर तथा अन्य डिटेल्स की सहायता से देख सकते हैं।  

विज्ञापन

35,277 पदों के लिए है बहुत ही गंभीर प्रतिस्पर्धा :

NTPC की इस भर्ती के जरिए कुल 35,277 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। हालांकि, इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.25 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस हिसाब से देखा जाए तो इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काफी गंभीर प्रतिस्पर्धा का सामान करना पड़ेगा। इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या को देखा जाए, तो एक सीट के लिए तकरीबन 354 अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को यह मान कर चलना चाहिए कि इस परीक्षा में कट ऑफ थोड़ा ऊपर रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहाँ से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत, यूपी लेखपाल, NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS जैसे कई प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed