फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB/RRC Group D Recruitment 2021: Know when the CBT Phase-1 exam of Railway Group D is going to start, why this exam is special-safalta

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: जानिए रेलवे ग्रुप डी की CBT फेज-1 परीक्षा की कब से होने वाली है शुरुआत, क्यों ये एग्जाम है खास

Fri, 27 Aug 2021 09:05 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 27 Aug 2021 09:05 AM IST
सार

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली ग्रुप-डी की परीक्षा का आयोजन सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक किया जा सकता है। इस परीक्षा में कोरोना की वजह से स्थगित किया गया था।

विज्ञापन
RRB/RRC Group D Recruitment 2021: Know when the CBT Phase-1 exam of Railway Group D is going to start, why this exam is special-safalta
rrb group d - फोटो : amar Ujala

विस्तार

रेलवे ग्रुप डी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को काफी समय से इसकी परीक्षा का इंतजार है। इसके लिए भर्ती कई महीनों पहले निकाली गई थी लेकिन अभी तक इसकी परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है। आपको बता दें कि मार्च - अप्रैल में रेलवे की इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन किया जाना था लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस एग्जाम को कुछ समय से लिए स्थगित कर दिया था। बता दें कि हाल ही में रेलवे द्वारा एनटीपीसी लिखित परीक्षा पूरी कराई गई हैं जिसके बाद ये अनुमान लगाया जा रहा है कि सितंबर माह के पहले या दूसरे सप्ताह में इस परीक्षा का आयोजन रेलवे कर सकता है। इस आर्टिकल में एग्जाम से जुड़ी आवेदनकर्ता विस्तार से पूरी खबर पढ़ सकते हैं। अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं और आप घर बैठे फ्री में अपनी किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फ्री कोर्स ज्वॉइन कर फ्री मॉक टेस्ट और पीडीएफ नोट्स की सहायता से अपने एग्जाम का कंप्लीट रिवीजन और पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

ऐसे समझें पूरी बात 

रेलवे में ग्रुप D पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए पहले फेज़ की ऑनलाइन CBT 1 परीक्षाएं जल्द शुरू होने वाली हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) सितंबर माह में पहले फेज़ के एग्जाम शुरू कर सकता है। आरआरबी द्वार पहले जारी नोटिस के अनुसार, एग्जाम अप्रैल में आयोजित होने थे मगर कोरोना के खतरे को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित की गई थीं। अब चूंकि RRB NTPC CBT 1 एग्जाम 31 जुलाई को खत्म हो चुके हैं, इसलिए बोर्ड RRC Group D CBT 1 एग्जाम जल्द शुरू करने जा रहा है। 

विज्ञापन

क्यों खास है यह परीक्षा 

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे एग्जाम में शामिल होने से पहले पूरा एग्जाम पैटर्न चेक कर लें।  इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 90 मिनट के समय में कुल 100 सवाल हल करने होंगे। जबकि अन्य एग्जाम की तरह एक चौथाई निगेटिव मार्किंग न होकर परीक्षा में 1/3 नंबर की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आमंत्रित किए जाएंगे। दोनों चरणों में क्वालिफाई हुए उम्मीदार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम में शामिल होने के पात्र होंगे। जल्द शुरू होने वाले एग्जाम की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब होगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी 

अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed