फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB/RRC Group D Recruitment 2021 : Exam for group D recruitment delay because of ntpc? safalta

RRB/RRC Group D Recruitment 2021 : कब तक हो सकती है ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा, क्या NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा की वजह से इसमें हो रही है देर, जानें यहां

Fri, 08 Oct 2021 08:34 AM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 08 Oct 2021 08:34 AM IST
सार

RRB/RRC Group D Recruitment 2021 : ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी लंबे समय से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अभी तक पहले चरण की परीक्षा भी आयोजित नहीं हुई है।

विज्ञापन
RRB/RRC Group D Recruitment 2021 : Exam for group D recruitment delay because of ntpc? safalta
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत को एक कोने से दूसरे कोने तक जोड़ने का काम करने वाली भारतीय रेलवे, देश मे सबसे ज्यादा नौकरियां देने के लिए भी प्रसिद्ध है। रेलवे द्वारा देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जाती हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण ग्रुप D भर्ती है। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था और इसके जरिए 1.03 लाख पदों पर भर्तियां की जानी हैं। हालांकि इस भर्ती के लिए ढाई साल का समय बीतने जाने के बाद भी अभी तक परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं कि गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और अब ये अभ्यर्थी बेसब्री से इसके लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी करने के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course - Subscribe Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

क्या NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा की वजह से इसमें हो रही है देर :
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

कब तक आयोजित हो सकती है ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा :
अगर रेलवे, NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा से पहले ग्रुप D परीक्षा आयोजित करती है, तो इसके लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान इसी महीने में हो सकता है और अगर रेलवे पहले NTPC भर्ती की दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित करेगी, तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों को और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। रेलवे ने अभी तक ग्रुप D भर्ती के पहले चरण की परीक्षा और NTPC भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा को लेकर भी कोई अपडेट नहीं जारी किया है। इसलिए अभ्यर्थियों को RRB/RRC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

यहां से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत, NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS तथा अन्य कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed