फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Exam dates will be announced soon, know from which topics questions are asked in this exam-safalta

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: जल्द होगा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें इस परीक्षा में किन विषयों से पूछे जाते हैं प्रश्न

Fri, 03 Sep 2021 01:00 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 03 Sep 2021 01:00 PM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे द्वारा जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।  1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Exam dates will be announced soon, know from which topics questions are asked in this exam-safalta
rrb group d - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे द्वारा जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।  इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे थे और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी काफी समय से परीक्षा करवाए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोरोना महामारी तथा अन्य कारणों की वजह से रेलवे ने अभी तक परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। हालांकि कोरोना महामारी की स्थिति सुधरने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही है कि रेलवे इस भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए दिए जा रहे अगस्त महीने का करेंट अफेयर्स ई बुक डाउनलोड करें। 

विज्ञापन

कब तक हो सकता है परीक्षा की तारीखों का ऐलान :

NTPC भर्ती के लिए आखिर फेज की परीक्षा 31 जुलाई को करवाए जाने के बाद यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि ग्रुप D भर्ती के लिए रेलवे अगस्त माह में परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। लेकिन रेलवे ने इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की है। हालांकि विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे इस भर्ती के लिए सितंबर माह में ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

किन विषयों से पूछे जाते हैं प्रश्न :

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (CBT) से गुजरना होगा। इस CBT में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान, मैथ्स, सामान्य सचेतना एवं रिजनिंग तथा सामान्य ज्ञान सेक्शन से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए उन्हें 90 मिनट का वक्त दिया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान    सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न,  मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीज़निंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, SSC MTS, SSC GD, यूपी SI, यूपी लेखपाल समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed