फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Exam date will be released soon, know how much salary will be available after appointment-safalta

RRB/RRC Group D Recruitment 2021: जल्द जारी होगी परीक्षा की तारीख, जानें नियुक्ति के बाद मिलेगी कितनी सैलरी

Sun, 05 Sep 2021 03:26 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 05 Sep 2021 03:26 PM IST
सार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Recruitment 2021: Exam date will be released soon, know how much salary will be available after appointment-safalta
rrb group d - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

भारतीय रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल रेलवे द्वारा ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा करवाने पर विचार किया जा रहा है और इसके लिए जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि रेलवे में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए मार्च 2019 में ही आवेदन मांगे गए थे, लेकिन इस भर्ती के लिए अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1.15 करोड़ से भी अधिक है। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के FREE Current Affairs Ebook- Download Now को सब्सक्राइब करना चाहिए।

विज्ञापन

कब तक हो सकता है परीक्षा की तारीखों का ऐलान :

इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी की गई है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए 15 सितंबर तक तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 1.15 करोड़ से भी अधिक है, इसलिए कोरोना महामारी के बीच अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या के साथ परीक्षा का आयोजन करने में रेलवे को कठिनाई हो रही है। अभ्यर्थियों को ईस परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी :

ग्रुप D के इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के वेतन का निर्धारण सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार होगा। इस हिसाब से इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों का बेसिक वेतन 18000 रुपये होगा। इस बेसिक वेतन के आधार पर ही अन्य भत्तों का भी निर्धारण किया जाएगा। गौरतलब है कि इन पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, नाइट ड्यूटी भत्ता, ओवरटाइम भत्ता तथा अन्य कई भत्तों का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, SSC GD, यूपी SI, यूपी लेखपाल समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। इन कोर्सेस से आप सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed