फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Exam Date 2021: Exam may be held this month for one lakh Group D posts and good salary-safalta

RRB/RRC Group D Exam Date: ग्रुप D की एक लाख भर्तियों के लिए इस महीने हो सकती है परीक्षा, लग गई नौकरी तो इतनी मिेलेगी सैलरी

Fri, 16 Jul 2021 05:12 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 16 Jul 2021 05:12 PM IST
सार

 रेलवे द्वारा ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्तियों के लिए जल्द ही परीक्षा का आयोजन करवाया जा सकता है। दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में शामिल इस भर्ती के लिए 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Exam Date 2021: Exam may be held this month for one lakh Group D posts and good salary-safalta
rrb group d - फोटो : safalta

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है। दरअसल रेलवे ने वर्ष 2019 में ग्रुप D के 1.03 लाख पदों के लिए भर्तियां निकाली थीं। इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन काफी पहले ही होना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसमें काफी विलंब हुआ। हालांकि अब बोर्ड जल्द से जल्द इसके लिए परीक्षा कराने के मूड में है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब हो सकता है परीक्षा का आयोजन :

RRC द्वारा आयोजित की जा रही ग्रुप D की इस भर्ती में 1.03 लाख पदों के लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। रेलवे के लिए कोरोना काल मे इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन करवाना बेहद मुश्किल काम है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन अगस्त और सितंबर के महीने में करवा सकता है। परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

कितनी मिलती है सैलरी

RRB ग्रुप D के कर्मचारियों को18,000 रुपये शुरुआती वेतन के साथ 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1 के मुताबिक सैलरी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में निकाली गई थी भर्ती :

RRC द्वारा ग्रुप D के इन पदों के लिए भर्तियां 2019 में ही निकाली गई थी। ग्रुप D की इन 1.03 लाख भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2019 से 12 अप्रैल 2019 तक चली थी और इसके लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पदों की इतनी बड़ी संख्या की वजह से इसे दुनिया की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया में से एक माना जाता है।

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। CBT में अभ्यर्थियों से 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इनको हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। CBT में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान के 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स से 20 मार्क्स के 20 प्रश्न, रिजनिंग से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। CBT में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति भी अपनाई जाएगी।

घर बैठे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप भी घर बैठे UPSSSC PET, SSC GD, AFCAT या अन्य किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेज में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेज के साथ साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेज से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed