फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D Exam 2021 Waiting for Group D exam Safalta

RRB/RRC Group D Exam 2021: ग्रुप डी परीक्षा का कर रहे हैं इंतजार तो जानिए, किस पैटर्न पर होती है परीक्षा और किस क्लास के पूछे जाते हैं सवाल

Fri, 01 Oct 2021 07:10 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 01 Oct 2021 07:10 PM IST
सार

RRB/RRC Group D Exam 2021 : ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए रेलवे ने मार्च 2019 में आवेदन मांगे थे और इसमें शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D Exam 2021  Waiting for Group D exam Safalta
rrb group d - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां देने वाली संस्था के तौर पर जानी जाती है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण रेलवे द्वारा आयोजित की जा रही ग्रुप D भर्ती है। रेलवे ने इस भर्ती के लिए मार्च 2019 में नोटिफिकेशन जारी किया था और इसके जरिए कुल 1.03 लाख पदों पर भर्तियां की जानी हैं। रिक्तियों की संख्या के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जा रही है। हालांकि, अभी तक इस भर्ती के लिए पहले चरण की भी परीक्षा नहीं होने से अभ्यर्थी काफी निराश हैं। गौरतलब है कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए तकरीबन 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है और इन अभ्यर्थियों को इस भर्ती से काफी उम्मीद है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। आप फ्री कोर्सेस से यहां क्लिक करके Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन


किस पैटर्न पर होती है परीक्षा 
इस भर्ती के लिए अयोजित होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसे हल करने के लिए उन्हें 90 मिनट का वक्त दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को एक अंक मिलेगा, लेकिन नेगेटिव मार्किंग लागू होने की वजह से प्रत्येक 3 गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 1 मार्क्स काट भी लिया जाएगा। गौरतलब है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न 25, मैथ्स सेक्शन से 25 अंक के 25 प्रश्न, सामान्य सचेतना एवं रीजनिंग सेक्शन से 30 अंक के 30 प्रश्न तथा करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान सेक्शन से 20 अंक के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। 

विज्ञापन

पूछे जाएंगे किस क्लास के प्रश्न 
इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT के सामान्य ज्ञान सेक्शन में अभ्यर्थियों से फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस के टॉपिक्स से 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिसूचना में सामान्य विज्ञान सेक्शन को छोड़कर बाकी विषयों के सिलेबस की जानकारी तो दी गई है, लेकिन इनमें पूछे जाने वाले प्रश्नों के डिफिकल्टी लेवल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इस भर्ती के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए थे, इसलिए बाकी विषयों में भी सिलेबस के मुताबिक 10वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना में सिलेबस देखकर उसी हिसाब से इस परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी के लिए तैयारी 
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं समेत, SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS तथा अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट्स, फ्री ई-बुक्स और फ्री करेंट-अफेयर्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed