RRB/RRC Group D Exam 2021 : ग्रुप D भर्ती के लिए 4.5 लाख आवेदनों को रेलवे ने कर दिया कैंसिल, जाने अब क्या होगा आगे और कब तक होगी परीक्षा
रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए आवेदन करने वाले 4.5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन रेलवे ने गलत फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया है। वहीं, अभ्यर्थियों ने इसके लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
विस्तार
रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा का इंतजार कर रहे 1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों को अभी तक रेलवे ने परीक्षा की तारीखों से भी अवगत नहीं कराया है। दरअसल रेलवे ने 2019 में ग्रुप D के लगभग 1 लाख पदों पर भर्ती निकाली थीं। नोटफिकेशन जारी करते समय रेलवे ने कहा था कि इस भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 2019 में ही करवा लिया जाएगा। हालांकि अब तक तकरीबन 2 वर्ष से भी अधिक का समय बीत जाने के बावजूद रेलवे ने इन पदों के लिए परीक्षा का आयोजन नहीं किया है। इसके अलावा रेलवे ने गलत फोटो तथा हस्ताक्षर की वजह से तकरीबन 4.5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन भी रद्द कर दिया है। अब ये सभी अभ्यर्थी रेलवे से अपने आवेदन को रद्द करने के फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।इसके लिए ऐसे अभ्यर्थियों ने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया है। वहीं, अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं परीक्षा की तैयारी में किसी तरह की मदद चाहते हैं तो आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए।
4.5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन हुआ है रद्द :
दरअसल ग्रुप D परीक्षा के लिए लगभग 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। बाद में RRC ने 5.11 लाख छात्रों का आवेदन यह कह मर निरस्त कर दिया कि उनका फोटो या हस्ताक्षर इनवैलिड है। हालांकि बाद में जब अभ्यर्थियों ने RRC के सामने अपनी बात रखी तो RRC ने सॉफ्टवेयर की गलती मानते हुए अभ्यर्थियों को निरस्त हुआ फॉर्म फिर से जमा करने के लिए कहा। अभ्यर्थियों ने फिर से आवेदन तो कर दिया लेकिन RRC ने इस बार सिर्फ कुछ ही अभ्यर्थियों का आवेदन मंजूर किया और लगभग 4.5 लाख अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया।
अभ्यर्थी लड़ रहे हैं लड़ाई :
जिन अभ्यर्थियों का आवेदन रेलवे ने रिजेक्ट किया गया है वो कोर्ट में और सोशल मीडिया समेत विभिन्न मंचों पर अपनी गुहार लगा रहे हैं। इसी क्रम में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) ने भी RRC से फोटो पहचान के लिए उपयोग किये गए सॉफ्टवेयर के बारे में जवाब मांगा है। अभ्यर्थियों ने CAT से भी इस मामले में दखल देने की अपील की है।
कब तक हो सकता है परीक्षा का आयोजन :
रेलवे ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं आई है। लेकिन ये उम्मीद लगाई जा रही है कि NTPC के लिए अंतिम चरण की परीक्षा खत्म होने के बाद ग्रुप D भर्ती परीक्षा के तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। परीक्षा से संबंधित सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे ग्रुप D, UPSSSC PET, UP SI, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसे कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।