फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB / RRC Group D 2021: Dates for Group D recruitment exam will be announced soon, admit cards will be issued so many days before the exam-safalta

RRB/RRC Group D 2021 : ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए जल्द होगा तारीखों का ऐलान, परीक्षा के इतने दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड

Fri, 06 Aug 2021 11:55 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 06 Aug 2021 11:55 AM IST
सार

ग्रुप D के 1.03 लाख पदों पर भर्ती के लिए रेलवे जल्द ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकता है। मार्च 2019 में निकाली गई इस भर्ती में 1.15 करोड़ से भी अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
RRB / RRC Group D 2021: Dates for Group D recruitment exam will be announced soon, admit cards will be issued so many days before the exam-safalta
rrb group d - फोटो : amar ujala

विस्तार

ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए तारीखों का राह देख रहे अभ्यर्थियों का इंतजार किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। दरअसल रेलवे ने NTPC भर्ती परीक्षा का आयोजन पूरा कर लिया है, इसलिए यह उम्मीद लगाया का रहा है कि रेलवे जल्द ही ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए भी परीक्षा का आयोजन कर सकता है। गौरतलब है कि रेलवे ने ग्रुप D के 1.03 लाख पदों के लिए मार्च 2019 में भर्तियां निकाली थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इन पदों के लिए अभी तक परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और परीक्षा से पहले बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

कब तक हो सकता है तारीखों का ऐलान :

इन पदों पर परीक्षा के लिए रेलवे 10 अगस्त तक तारीखों का ऐलान कर सकता है। गौरतलब है कि रेलवे ने 2019 में NTPC और ग्रुप D के पदों पर भर्ती के लिए एक साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और अभी NTPC के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन करवा लिया गया है। साथ ही अभी रेलवे ने भविष्य में किसी बड़ी परीक्षा का आयोजन करने का ऐलान नहीं किया है, इसलिए रेलवे अपने संसाधनों का उपयोग ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए कर सकता है। ऐसे में यह उम्मीद लगाया जा रहा है कि रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा के लिए भी जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है। 

विज्ञापन

इतने दिन पहले जारी होंगे एडमिट कार्ड : 

रेलवे अगर पिछली ग्रुप D भर्ती की तरह इस बार भी एडमिट कार्ड जारी करेगा तो अभ्यर्थी परीक्षा से 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। रेलवे द्वारा ग्रुप D भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा करने के कुछ समय बाद अभ्यर्थियों को उनके प्रोविशनल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसके जरिए अभ्यर्थी अपनी परीक्षा की तारीख तथा शहर जान पाएंगे। प्रोविशनल एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों की जो परीक्षा की तारीख रहेगी, अभ्यर्थी उस तारीख से 4 दिन पहले से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगी परीक्षा :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक ग्रुप D के इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके लिए उन्हें 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, सामान्य बुद्धिमत्ता व रीजनिंग से 30 प्रश्न और सामान्य ज्ञान व करेंट अफेयर्स से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये सभी प्रश्न एक अंक के होंगे और गलत जवाब के लिए 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ते हुए प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इसमें सफल होने के लिए काफी बेहतर तैयारी करने की जरूरत है। अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और सफल होना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त UPSSSC PET, SSC GD, UP SI, SBI क्लर्क समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed