RRB NTPC Results 2025: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएशन भर्ती के परिणाम का इंतजार! ऐसे कर सकेंगे CBT-1 रिजल्ट को चेक
RRB NTPC Results 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-1 रिजल्ट जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड की रीजनल वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
विस्तार
Railway NTPC CBT 1 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएशन रिजल्ट 2025 (CBT-1) घोषित करने वाला है। इस परीक्षा का इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे हैं। रिजल्ट बोर्ड की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। CBT-1 में सफल अभ्यर्थियों को CBT-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
RRB NTPC Graduate Level Result 2025: रिजल्ट कब होगा जारी?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि अभ्यर्थी आने वाले दिनों में अपना स्कोरकार्ड और कट-ऑफ लिस्ट देख सकेंगे।
RRB NTPC Result 2025: 5 से 24 जून के बीच हुई थी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तरीय सीबीटी-1 परीक्षा 5 जून से 24 जून 2025 के बीच आयोजित की गई। 90 मिनट की इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न शामिल थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद, रेलवे भर्ती बोर्ड ने 1 जुलाई 2025 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी। उम्मीदवारों को इस आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 6 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था।
CBT-1 पास करने के बाद अगला चरण
CBT-1 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू राउंड पूरा करने पर उम्मीदवार को रेलवे के विभिन्न पदों पर नियुक्ति मिलेगी।
RRB NTPC Vacancy: कुल 8,113 पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी एनटीपीसी संगठन में 8113 स्नातक स्तर के पदों को भरेगा, जिसमें से 1736 रिक्तियां मुख्य वाणिज्यिक सह टिकट पर्यवेक्षक के लिए, 994 रिक्तियां स्टेशन मास्टर के लिए, 3144 रिक्तियां मालगाड़ी प्रबंधक के लिए, 1507 रिक्तियां जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट के लिए और 732 रिक्तियां वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट के पदों के लिए भरी जाएंगी।
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट
- ट्रेन क्लर्क
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क
- सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट
- गुड्स ट्रेन मैनेजर
- चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर
- स्टेशन मास्टर
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट
रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
- अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- ‘RRB NTPC Graduate Level Result’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक खुलते ही CBT-1 रिजल्ट का पीडीएफ सामने आ जाएगा।
- पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें।
- अगर रोल नंबर सूची में है तो आप अगले चरण के लिए चयनित हैं।
- भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड और सेव कर लें।