RRB NTPC 2019: गलतियों से बचने के लिए जरूर पढ़ लें ये खबर, समझें कैसी होगी भर्ती प्रक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की घोषणा जल्द हो सकती है। लाखों अभ्यर्थी जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब तक इस संबंध में रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। RRB NTPC परीक्षा की कोई तय तारीख की भी घोषणा अब तक नहीं की गई है। सिर्फ ये बताया गया है कि इन पदों पर नियुक्ति के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) का पहला चरण सितंबर 2019 या इससे पहले आयोजित किया जाएगा।
हम यहां आपको रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट व ग्रेजुएट पदों की परीक्षा के बारे में जरूरी बातें बता रहे हैं। अगर आपने इसके लिए आवेदन किया है, तो परीक्षा से पहले ये बातें आपको जरूर जाननी चाहिए...
यह भर्ती प्रक्रिया आगे चार चरणों में आयोजित होगी।
पहला चरण होगा CBT
पहले चरण में सभी पदों के लिए एक कॉमन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल एक अंक का होगा। यानी कुल 100 अंकों की परीक्षा होगी। हर गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। इस परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों को दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
दूसरा चरण पदों के आधार पर
भर्ती प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण की परीक्षा पदों के आधार पर ली जाएगी। इसमें कुल 120 सवाल मल्टीपल च्वाइस पूछे जाएंगे। इन सभी का जवाब देने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट (1.30 घंटे) का समय दिया जाएगा। निगेटिव मार्किंग होगी। हर गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
तीसरा चरण जांचेगा कंप्यूटर स्किल
तीसरा चरण भी पदों के आधार पर ही होगा। इसमें ट्रैफिक असिस्टेंट और स्टेशन मास्टर को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए कंप्यूटर स्किल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जबकि, ट्रैफिक असिस्टेंट और स्टेशन मास्टर पदों के लिए कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।
चौथे चरण में पेश करने होंगे दस्तावेज
चौथे और अंतिम चरण में वे अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने उपरोक्त तीनों चरणों में सफलता हासिल की हो। इसमें अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों को जांच के लिए प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा मेडिकल टेस्ट के लिए भी उपस्थित होना होगा।
अभ्यर्थी इस बात का भी खास ध्यान रखें कि उपरोक्त किसी भी चरण में अगर वे अयोग्य साबित होते हैं, तो वे RRB NTPC की भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित जानकारी से अपडेट रहने के लिए अभ्यर्थी RRB NTPC की आधिकारिक वेबसाइट भी विजिट करते रहें।