फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC Exam Railway to run 65 special trains for RRB-NTPC CBT-2 exam candidates centres and home Travel

RRB-NTPC Exam: आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा उम्मीदवारों के लिए चलेंगी 65 विशेष ट्रेन, देखें शहरों की सूची

Fri, 06 May 2022 06:51 AM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 06 May 2022 06:51 AM IST
सार

Railway RRB NTPC CBT-2 Exam Special Trains : भारतीय रेलवे ने नौ और 10 मई को अपनी परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए देश भर में 65 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन
RRB NTPC Exam Railway to run 65 special trains for RRB-NTPC CBT-2 exam candidates centres and home Travel
RRB-NTPC CBT 2 Exam Special Trains - फोटो : iStock

विस्तार

RRB-NTPC CBT 2 Exam Special Trains List: भारतीय रेलवे ने नौ और 10 मई को अपनी परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए देश भर में 65 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इनमें से अधिकांश ट्रेन आठ मई को चलेंगी, ताकि छात्रों को सुबह उनके परीक्षा केंद्रों तक समय से पहले पहुंचने में मदद मिल सके और फिर परीक्षा समाप्त होने के बाद उन्हें वापस घर ले जाया जा सके। 

विज्ञापन

रेल मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट कर जानकारी दी कि भारतीय रेलवे 09 और 10 मई को होने वाली आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए देश भर में 65 से अधिक विशेष ट्रेन चलाएगा। वहीं, अधिकारियों ने कहा कि छात्रों को विशेष ट्रेन के किराए का भुगतान करना होगा और कोई रियायत नहीं दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूट पर चलाई जाएंगी विशेष ट्रेन

इनमें से कुछ विशेष ट्रेन गया से भिलाई, समस्तीपुर से कानपुर, सियालदह से गुवाहाटी, जबलपुर से नांदेड़, दरभंगा से मुजफ्फरपुर, अगरतला से दरभंगा, आगरा कैंट से पटना, वेरावल से बांद्रा, जयपुर से अमृतसर, जयपुर से इंदौर, काकीकनाडा से कुरनूल, कडपा से राजमुंदरी, काकीनाडा से मैसूर, कुरनूल से मैसूर, नरसापुर से सिकंदराबाद, सिकंदराबाद से एर्नाकुलम, विजयवाड़ा से नगरसोल, प्रयागराज से आनंदविहार, जबलपुर से निजामुद्दीन, दिल्ली से जम्मूतवी, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से जोधपुर, शालीमार से विजयवाड़ा, हटिया से विजयवाड़ा, त्रिवेंद्रम से चेन्नई, नरसापुर से त्रिवेंद्रम, मैंगलोर से हुबली, तिरुनेलवेली से मैसूर, हुबली से नांदेड़ और मैसूर से एर्नाकुलम आदि शहरों के बीच चलेंगी। इस अवधि के दौरान अन्य ट्रेन अपने रूट पर पूर्व निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी। 

विज्ञापन

हाल ही में जारी हुई थी एग्जाम सिटी स्लिप, परीक्षा केंद्र दूर होने से रोष

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने हाल ही में आधिकारिक वेबसाइट (उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट देखें) पर वेतन स्तर-4 और 6 के लिए आरआरबी गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (एनटीपीसी) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 2) 2022 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी। उम्मीदवारों के बीच काफी नाराजगी थी कि उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में शहर आवंटित किए गए हैं और वे लगातार सोशल मीडिया पर परीक्षा केंद्रों में बदलाव का अनुरोध कर रहे हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed