फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB NTPC exam from July 23  points on admit card, exam date, other details

आरआरबी एनटीपीसी: एग्जाम डेट व प्रवेश पत्र सहित 7 महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिए

Wed, 07 Jul 2021 01:31 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 07 Jul 2021 01:31 PM IST
सार

  • आरआरबी एनटीपीसी देश के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक है। आरआरबी एनटीपीसी की पहली चयन परीक्षा का अंतिम चरण कोरोना वायरस के कारण महीनों की देरी के बाद 23 जुलाई से शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
RRB NTPC exam from July 23  points on admit card, exam date, other details
आरआरबी

विस्तार

आरआरबी एनटीपीसी देश के सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से एक है। आरआरबी एनटीपीसी की पहली चयन परीक्षा का अंतिम चरण कोरोना वायरस के कारण महीनों की देरी के बाद 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। करीब 2.78 लाख उम्मीदवार सातवें चरण की परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले स्तर की परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। आरआरबी एनपीटीसी के पहले चरण की परीक्षा के समापन के बाद संभावना है कि रेलवे ग्रुप डी कर्मचारियों के चयन के लिए रेलवे पहले चरण की परीक्षा शुरू करेगा।

विज्ञापन


1- 76 शहरों के 260 केंद्रों पर होगी परीक्षा
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि 23 जुलाई से शुरू होने वाली आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 76 शहरों में 260 केंद्रों पर होगी।

इसे भी पढ़ें-LIVE: इन 6000 से भी ज्यादा पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, आवेदन शुरू

विज्ञापन



2-50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा एसडी -50 मॉड्यूल के बाद आयोजित की जा रही है, जिसका अर्थ है कि परीक्षा केंद्र 50 फीसदी बैठने की क्षमता के साथ परीक्षा आयोजित करेंगे ताकि शारीरिक दूरी के नियमों को बनाए रखा जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

3- 23 जुलाई, 24 जुलाई और 31 जुलाई को होगी परीक्षा
सातवें चरण की लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 26 और 31 जुलाई को किया जाएगा।  इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के जरिए  अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-बिहार लोक सेवा आयोग: ऑडिटर और प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षाओं की तारीख जारी

4- 20 जुलाई को जारी होगा प्रवेश पत्र
सातवें चरण की परीक्षा में निर्धारित उम्मीदवारों के परीक्षा शहर तक पहुंचने के लिए वेब लिंक, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए मुफ्त यात्रा प्राधिकरण की तारीख और डाउनलोडिंग आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा से दस दिन पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। सातवें चरण की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 जुलाई को जारी होंगे। यह टेंटेटिव तारीख है।

5- परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
7वें चरण की RRB NTPC परीक्षा 2021 की महत्वपूर्ण तिथि
परीक्षा की तिथि-     23 जुलाई, 24 जुलाई, 26 जुलाई और  31 जुलाई
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि-     20 जुलाई (टेंटेटिव)


6-  गृह राज्य में ही आवंटित होते हैं केंद्र
अधिकांश उम्मीदवारों को उनके गृह राज्य में केंद्र आवंटित किए जाते हैं। जहां राज्य के भीतर आवंटित करना संभव नहीं है, उम्मीदवारों को पड़ोसी राज्य में रेल संपर्क के साथ समायोजित किया जाता है। 

7-  अभ्यर्थियों के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई
सभी आरआरबी आधिकारिक वेबसाइटों पर एक हेल्प डेस्क पहले ही उपलब्ध कराया जा चुका है। रेल मंत्रालय का कहना है कि उम्मीदवारों को किसी भी तरह की सहायता के लिए हेल्प डेस्क का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed