{"_id":"60e548368ebc3e9e7e558907","slug":"bpsc-recruitment-2021-auditor-project-manager-exam-dates-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार लोक सेवा आयोग: ऑडिटर और प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षाओं की तारीख जारी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बिहार लोक सेवा आयोग: ऑडिटर और प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षाओं की तारीख जारी
Wed, 07 Jul 2021 12:02 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:02 PM IST
सार
- बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर और प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं।
विज्ञापन
बीपीएससी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर और प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। ये परीक्षाएं कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दी गई थीं। आयोग ने अधिसूचित किया है कि ये परीक्षाएं अगस्त में आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को लेकर विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है जिसे अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।
विज्ञापन
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
bpsc.bih.nic.in
इसे भी पढ़ें-LIVE: यूपी में होने जा रही है सेना भर्ती रैली, 8 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
25 अप्रैल को होने वाली ऑडिटर परीक्षा 29 अगस्त को पुनर्निर्धारित की गई है। परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक पटना, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर में आयोजित की जाएगी। वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा 8 अगस्त को पटना, मुजफ्फरपुर, गया और भागलपुर में आयोजित होगी। आयोग का कहना है कि इन दोनों परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से एक हफ्ते पहले जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-आरएसएमएसएसबी भर्ती: बोर्ड ने बढ़ाई पदों की संख्या, अब 2254 पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
इन परीक्षाओं के अलावा, आयोग 24 से 28 जुलाई तक 31वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा। आयोग ने 31वीं न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2020 को आयोजित की थी और इसका परिणाम 8 फरवरी 2021 को घोषित किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1,53,69 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से 2379 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।