RRB NTPC Exam 2022: आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 का शेड्यूल जारी, इस तारीख से शुरू होगी पे लेवल 2, 3, 5 की परीक्षाएं
RRB NTPC Exam 2022: आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए पे लेवल 4 और 5 के लिए सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई, 2022 को कर लिया गया था।
विस्तार
RRB NTPC Exam 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टक्निकल पॉपुलर कैटेगरी सीबीटी-2 (NTPC CBT-2) के पे लेवल 2, 3, 5 के परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आरआरबी ने परीक्षा को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया है। आधिारिक नोटिस में परीक्षा की तारीखों और स्थान के बारे में सूचना दी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
RRB NTPC Exam 2022: कब होगी परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से NTPC CBT-2 परीक्षा का आयोजन 12 से लेकर 17 जून, 2022 तक किया जाना निर्धारित है। परीक्षा का शेड्यूल नीचे देखें-:
भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुंबई, मुजफ्फरपुर, रांची और सिकंदराबाद क्षेत्र के लिए-
- पे लेवल 5- 12 जून, 2022
- पे लेवल 3- 13 जून, 2022
- पे लेवल 2- 14 जून, 2022
अजमेर, भोपाल, चेन्नई, गुवाहाटी, पटना, बेंगलुरु, जम्मू-श्रीनगर, कोलकाता, सिलीगुड़ी, अहमदाबाद, इलाहाबाद, मालदा और तिरुवनंतपुरम क्षेत्र के लिए-
- पे लेवल 5- 15 जून, 2022
- पे लेवल 3- 16 जून, 2022
- पे लेवल 2- 17 जून, 2022
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से NTPC CBT-2 परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से 4 दिनों पहले जारी कर दिया जाएगा। यानी प्रवेश पत्र जून के दूसरे हफ्ते में जारी होंगे। उम्मीदवार अपनी क्षेत्रवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
इससे पहले आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए पे लेवल 4 और 5 के लिए सीबीटी-2 परीक्षा का आयोजन 9 और 10 मई, 2022 को कर लिया गया था। बोर्ड ने 13 मई, 2022 को परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी कर दी थी। उम्मीदवारों को 18 मई, 2022 तक इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया था।