फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB JE Stage II Final Answer Key 2019 Available, check at rrbcdg.gov.in

RRB: आरआरबी ने जारी की जेई सीबीटी-2 परीक्षा की अंतिम आंसर-की, यहां है डायरेक्ट लिंक

Thu, 10 Oct 2019 04:20 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 10 Oct 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
RRB JE Stage II Final Answer Key 2019 Available, check at rrbcdg.gov.in
आरआरबी जेई स्टेज II सीबीटी 2019 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा जारी कर दी गई है। आरआरबी जेई सीबीटी- 2 परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी अब RRB की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी के क्षेत्रीय वेबसाइट पर आरआरबी जेई स्टेज 2 अंतिम उत्तर कुंजी के डाउनलोड लिंक अपडेट कर दिए हैं। उम्मीदवार RRB JE CBT 2 अंतिम उत्तर कुंजी 2019 को 10 से 12 अक्तूबर, 2019 तक डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले बोर्ड द्वारा 26 मई, 2019 को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। उसके उपरान्त बोर्ड ने एक नोटिस जारी करते हुए पूछा था, की यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई आपत्ति है, तो वे 29 सितंबर, 2019 तक आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 28 अगस्त से 1 सितंबर 2019 तक आरआरबी जेई सीबीटी 2 परीक्षा 2019 आयोजित की थी। भारतीय रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE), जूनियर इंजीनियर (सूचना प्रौद्योगिकी), डिपो मैटेरियल अधीक्षक (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 13,487 खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आगे दिए गए चरणों के माध्यम से अपनी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

आरआरबी जेई स्टेज II अंतिम उत्तर कुंजी 2019 ऐसे करें डाउनलोड -

चरण 1 : संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होमपेज पर आरआरबी जेई स्टेज 2 अंतिम उत्तर कुंजी 2019 वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब नए पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
चरण 4 : आरआरबी जेई चरण II अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर होगी। 
चरण 5 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
RRB JE CBT 2 अंतिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed