फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB JE City Intimation Slip 2026 Released; CBT Exam from March 11 to 13

RRB City Slip: आरआरबी जेई पैरामेडिकल भर्ती की सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड; 11 मार्च से परीक्षा

Mon, 02 Mar 2026 07:59 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 02 Mar 2026 07:59 PM IST
सार

RRB JE, Paramedical City Intimation Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जेई/पैरामेडिकल 2026 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। इसमें परीक्षा शहर, तिथि और शिफ्ट की जानकारी दी गई है। सीबीटी परीक्षा 11 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
RRB JE City Intimation Slip 2026 Released; CBT Exam from March 11 to 13
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RRB JE Paramedical City Slip: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जेई/पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह सिटी इंटिमेशन स्लिप एक प्रारंभिक दस्तावेज है, जिसमें उम्मीदवार को आवंटित परीक्षा शहर, संभावित परीक्षा तिथि और शिफ्ट की जानकारी दी जाती है। यह प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है, बल्कि परीक्षा की तैयारी और यात्रा की योजना बनाने के लिए जारी की जाती है।

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

आरआरबी पैरामेडिकल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 11 मार्च से 13 मार्च 2026 तक तीन दिनों में आयोजित की जाएगी। यह तिथियां आधिकारिक भर्ती कैलेंडर में पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़े ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

  • संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'RRB JE City Intimation Slip 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रही स्लिप डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।


अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि स्लिप में दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और परीक्षा से पहले यात्रा की तैयारी समय पर पूरी कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed