फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Phase 3 Exam Dates Out Check Railway Exam Schedule Details Here

RRB Group D Exam: आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 का परीक्षा कार्यक्रम जारी, एक लाख रिक्तियों पर होगी भर्ती

Mon, 29 Aug 2022 07:27 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 29 Aug 2022 07:27 PM IST
सार

RRB Group D Exam: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ऑल इंडिया लेवल-1 ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
RRB Group D Phase 3 Exam Dates Out Check Railway Exam Schedule Details Here
RRB group D recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

RRB Group D Phase 3 Exam Schedule Out: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ऑल इंडिया लेवल-1 ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर परीक्षा कार्यक्रम की अधिसूचना देख सकते हैं। सीएन नंबर आरआरसी-01/2019 के अनुसार लेवल-1 में विभिन्न पदों के लिए आरआरबी ग्रुप डी फेज-3 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में कई चरणों में 08-19 सितंबर, 2022 तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

चार आरआरसी जोन के समूह के लिए होगी परीक्षा

आरआरबी (RRB) की अधिसूचना में कहा गया कि चरण-3 पूरे भारत के विभिन्न शहरों में चार आरआरसी जोन के समूह के लिए आयोजित किया जाएगा, अर्थात आरआरसी ईस्ट कोस्ट रेलवे (भुवनेश्वर), आरआरसी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे यानी नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (गुवाहाटी), उत्तर रेलवे (नई दिल्ली), दक्षिणी रेलवे ( चेन्नई) आदि। जबकि शेष चरणों और बचे हुए आरआरसी जोन के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा नियत समय में की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से चार दिन पहले जारी होंगे ई-कॉल लेटर/ एडमिट कार्ड

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के परीक्षा शहर और तिथि और यात्रा प्राधिकरण को डाउनलोड करने का लिंक 30 अगस्त, शाम 07 बजे से सभी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। ई-कॉल लेटर/ एडमिट कार्ड की डाउनलोडिंग परीक्षा शहर और तारीख सूचना लिंक में उल्लेखित सीबीटी तिथि से चार दिन पहले शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन

एक लाख से अधिक रिक्तियों के लिए भर्तियां

रेल मंत्रालय की घोषणा के अनुरूप, रेलवे भर्ती बोर्ड और रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से देश भर में ग्रुप डी की एक लाख से अधिक रिक्तियों के लिए आरआरबी लेवल-1 भर्ती की अधिसूचना मार्च 2019 में जारी की गई थी। उस वर्ष मार्च और अप्रैल में ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अधिसूचित ग्रुप डी पदों के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 1,03,769 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed