फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Group D Exam 2025 from November 17: Last-Minute Preparation Tips for Success

RRB Group D Exam: रेलवे की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा इसी महीने, देखें अंतिम दिनों की तैयारी के लिए असरदार टिप्स

Sat, 01 Nov 2025 03:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 01 Nov 2025 03:49 PM IST
सार

RRB Group D: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 का आयोजन 17 नवंबर से 31 दिसंबर तक होगा। 32,438 पदों पर भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवार तैयारी में जुटे हैं। अब अंतिम दिनों में रिवीजन, मॉक टेस्ट और समय प्रबंधन जैसे तरीकों से सफलता हासिल की जा सकती है। अंतिम दिनों में तैयारी को दिशा देने के लिए यहां कुछ जरूरी टिप्स दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
RRB Group D Exam 2025 from November 17: Last-Minute Preparation Tips for Success
RRB Group D Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RRB Group D Preparation Tips: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2025 एक शानदार अवसर है। इस बार लेवल-1 के कुल 32,438 पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा 17 नवंबर 2025 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी। बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए अंतिम दिनों में सुनियोजित और प्रभावी तैयारी बेहद जरूरी हो गई है।

विज्ञापन

RRB Group D Selection Process: चयन प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी 2025 की भर्ती तीन चरणों में पूरी होगी -

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

RRB Group D Exam Pattern 2025: परीक्षा पैटर्न

सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्न चार विषयों से पूछे जाएंगे

 

विषय प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक
सामान्य विज्ञान 25 25
गणित 25 25
सामान्य जागरूकता व करंट अफेयर्स 20 20
सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति 30 30
कुल 100 100

 

विज्ञापन

Tips to Crack RRB Group D Exam: अंतिम दिनों की तैयारी के लिए कारगर टिप्स

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा में सफलता का रास्ता मेहनत के साथ-साथ समझदारी से तैयारी करने में है। अब जब परीक्षा की तारीख नजदीक है, तो सही योजना और नियमित अभ्यास से तैयारी को नई दिशा दी जा सकती है। यहां बताए पांच टिप्स अंतिम दिनों में तैयारी में मददगार हो सकते हैं।

1. परीक्षा पैटर्न और अंकन प्रणाली को समझें
सबसे पहले परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम को अच्छी तरह समझ लें। यह जानना जरूरी है कि किन विषयों से ज्यादा प्रश्न आते हैं और नेगेटिव मार्किंग कैसी होती है।
  • गणित: संख्यात्मक योग्यता, गणना, प्रतिशत, औसत, समय-गति आदि पर ध्यान दें।
  • तर्कशक्ति (Reasoning): तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता का मूल्यांकन होता है।
  • सामान्य विज्ञान: भौतिकी, रसायन और जीवविज्ञान के 10वीं स्तर तक के प्रश्न आते हैं।
  • सामान्य जागरूकता व करंट अफेयर्स: राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएं, सामान्य ज्ञान और रेलवे से जुड़ी जानकारियां शामिल रहती हैं।

2. अहम टॉपिक्स पर फोकस करें
प्रभावी ढंग से तैयारी करने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा में अक्सर पूछे जाने वाले उच्च-वेटेज वाले विषयों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे वे अपनी तैयारी के समय का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करते हुए अधिकतम अंक हासिल कर सकते हैं।

3. अध्ययन योजना बनाएं और रूटीन तय करें
तैयारी के अंतिम दिनों में समय प्रबंधन और रिवीजन सबसे अहम होती है। एक स्पष्ट अध्ययन योजना बनाएं, जिसमें हर दिन चारों विषयों का अभ्यास और रिवीजन शामिल हो। अगर साप्ताहिक लक्ष्य तय कर लिए जाएं तो पूरा सिलेबस समय पर दोहराया जा सकता है।

4. नोट्स बनाएं और नियमित पुनरावृत्ति करें
पढ़ाई के दौरान छोटे-छोटे नोट्स बनाएं। इससे दोहराई आसान होती है और परीक्षा से पहले जरूरी सूत्र या तथ्यों को झट से देखा जा सकता है। गणित और विज्ञान के फॉर्मूलों की एक अलग सूची तैयार करें और सामान्य ज्ञान या करंट अफेयर्स के लिए एक अलग नोटबुक रखें।

5. पुराने प्रश्नपत्र हल करें और मॉक टेस्ट दें
पुराने प्रश्नपत्र हल करना और मॉक टेस्ट देना बेहद फायदेमंद है। इससे उम्मीदवारों को परीक्षा का पैटर्न, सवालों का स्तर और समय का सही उपयोग समझ में आता है। नियमित मॉक टेस्ट से आत्मविश्वास भी बढ़ता है और गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed