फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment 2024 registration started at rpsc.rajasthan.gov.in, direct link here

RPSC Recruitment 2024: यहां निकली विधि रचनाकार के पदों पर भर्ती, एलएलबी पास के लिए सुनहरा मौका; ये रहा लिंक

Sun, 07 Jan 2024 05:16 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 07 Jan 2024 05:16 PM IST
सार

RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से विधि रचनाकार के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ी डिटेल पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC Vidhi Rachnakar Recruitment 2024 registration started at rpsc.rajasthan.gov.in, direct link here
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से विधि रचनाकार (Advt No. 8/2023-24) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एलएलबी पास हैं तो आपके पास सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे उम्मीदवार जो इसमें शामिल होने के लिए योग्यता रखते हैं, वे आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2024 तय की गई है।

विज्ञापन

Vidhi Rachnakar 2024 Eligiblity: पात्रता एवं मापदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एलएलबी डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने बीए में हिंदी या अंग्रेजी विषय का अध्ययन किया हो। उम्मीदवारों को देवनागरी में लिखने का ज्ञान और राजस्थान के कल्चर का ज्ञान भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष तय की गयी है। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।

विज्ञापन

RPSC Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के साथ ही निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये और ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के लिए 400 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed