{"_id":"63dbae0298c8f808120c2fa6","slug":"rpsc-si-result-2021-physical-test-marks-released-know-how-to-check-rpsc-rajasthan-gov-in-2023-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RPSC SI Result 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया एसआई फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
RPSC SI Result 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किया एसआई फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी एसआई फिजिकल टेस्ट के अंक जारी किए हैं।
विज्ञापन
RPSC Recruitment 2022
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC SI Result 2021 Physical Test Marks: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आरपीएससी एसआई फिजिकल टेस्ट के अंक जारी किए हैं। जो उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए थे। वे आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती के लिए प्रक्रिया 9 फरवरी 2021 को शुरू हुई थी और 10 मार्च 2021 को समाप्त हुई थी। यह भर्ती अभियान राज्य में 859 पद को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इसके लिए पीईटी का परिणाम 11 अप्रैल, 2022 को घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच, आरपीएससी ने फेज 2 के लिए इंटरव्यू की तारीखें जारी कर दी हैं। इंटरव्यू राज्य में 6 फरवरी से 16 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार स्थल पर अपने साथ आवश्यक दस्तावेज ले जाने होंगे।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी एसआई रिजल्ट 2021 फिजिकल टेस्ट मार्क्स लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगइन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपके अंक स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- अंक जांचें और पृष्ठ डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।