फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Research Assistant Recruitment for 26 posts, Apply now at rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Recruitment 2024: ग्रेजुएट्स के लिए शोध सहायक के पदों पर भर्ती, आवेदन करने से पहले पढ़ें विवरण

Wed, 16 Oct 2024 05:52 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Oct 2024 05:52 PM IST
सार

RPSC Research Assistant Vacancy: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने स्नातकों के लिए शोध सहायक के पदों पर भर्ती निकाली है। यदि आप नीचे बताए विषयों से स्नातक हैं, तो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
 

विज्ञापन
RPSC Research Assistant Recruitment for 26 posts, Apply now at rpsc.rajasthan.gov.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

RPSC Research Assistant Recruitment 2024: अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, गणित, वाणिज्य, सांख्यिकी में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है तो यह भर्ती आपके लिए ही है। दरअसल, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से रिसर्च असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवदेन प्रक्रिया चालू है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2024 है। इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पात्रता एवं मापदंड

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र और लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, गणित, वाणिज्य, सांख्यिकी में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। गौरतलब है कि गणित, सांख्यिकी में स्नातकोत्तर के साथ अभ्यर्थी ने बीए में अर्थशास्त्र या समाजशास्त्र एक विषय के रूप में अवश्य पढ़ा हो। यदि आप ये शैक्षिक योग्यता रखते हैं, तो आप आवेदन करने के लिए पात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2025 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 26 पदों को भरना है।

विज्ञापन

इतना है आवेदन शुल्क

आवेदन करते समय सामान्य (अनारक्षित), पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करने होंगे। अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि आवेदन में गलती रह जाती है, तो उम्मीदवार 500 रुपये का सुधार शुल्क जमा करके उसे ठीक कर सकेंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद SSO पोर्टल पर पहुंचकर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन करें और फॉर्म को पूरा करें।
  • अंत में तय शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • भविष्य के सन्दर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed