फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rpsc Ras 2023 Exam City to Be Announced Today on SSO Portal Know How to Check Step By Step

RPSC RAS: आज जारी होगा आरपीएससी आरएएस परीक्षा जिले का विवरण, इस तरह करें डाउनलोड; 1 अक्तूबर को होगी परीक्षा

Sun, 24 Sep 2023 12:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 12:43 PM IST
सार

RPSC RAS 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की प्रारंभिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंन्द्र के जिलों की जानकारी आज वेबसाइट पर अपलोड करेगा। नीचे बताए तरीके से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। 
 

विज्ञापन
Rpsc Ras 2023 Exam City to Be Announced Today on SSO Portal Know How to Check Step By Step
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

RPSC RAS Exam District Details: राजस्थान लोक सेवा आयोग आज, यानी 24 सितंबर को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परीक्षा जिलों के विवरण की घोषणा करेगा। उम्मीदवार इसे एसएसओ पोर्टल - sso.rajasthan.gov.in या rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख व डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

परीक्षा की तिथि और निर्देश

आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्तूबर को होनी निर्धारित है। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। आरपीएससी ने कहा है कि उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे तक परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों से समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने को कहा है ताकि तलाशी ली जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स 2023 के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे। इसे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए सलाह

आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा से संबंधित किसी भी भ्रामक जानकारी के झांसे में न आएं। इसने उम्मीदवारों को किसी भी अनुचित साधन का उपयोग न करने की भी चेतावनी दी है।

ऐसे चेक करें परीक्षा केंद्र विवरण

  • sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
  • परीक्षा केंद्र का विवरण प्रदर्शित किया जाएगा। 
  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed