फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPSC Assistant Professor Bharti 2024: Detailed Exam Schedule Released, Exams to be Held on July 3-4

RPSC Assistant Professor Bharti 2024: सहायक आचार्य भर्ती का विस्तृत कार्यक्रम जारी, 3-4 जुलाई को होगी परीक्षा

Fri, 30 May 2025 07:07 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 30 May 2025 07:07 PM IST
सार

Rajasthan Assistant Professor Exam Date: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा 2024 की समय सारणी जारी कर दी है। परीक्षा 3 और 4 जुलाई 2025 को विभिन्न विषयों में आयोजित होगी।

विज्ञापन
RPSC Assistant Professor Bharti 2024: Detailed Exam Schedule Released, Exams to be Held on July 3-4
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RPSC Assistant Professor Bharti 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2024 का विषयवार विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


आयोग सचिव ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को चिकित्सा शिक्षा विभाग हेतु 33 विभिन्न विशिष्टताओं में सहायक आचार्य के कुल 329 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 23/2024-25 जारी किया गया था। परीक्षा अन्तर्गत 3 से 4 जुलाई तक परीक्षा का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के तहत निम्नानुसार किया जाएगाः-
विज्ञापन

3 जुलाई 2025

  • प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे तक 15 विषय:- डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी एंड लेप्रोसी/स्किन एंड वीडी (बीएस), जनरल सर्जरी (बीएस), नेफ्रोलॉजी (एसएस), न्यूरोलॉजी (एसएस), ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (बीएस), ऑपथैल्मोलॉजी (बीएस), ऑटो राइनो लेरिंगोलॉजी हेड एंड नेक/ईएनटी (बीएस), पीडियाट्रिक सर्जरी (एसएस), पीडियाट्रिक्स न्यूरोलॉजी (एसएस), फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (बीएस), साइकेट्री (बीएस), रेडियोडायग्नोसिस (बीएस), रेस्पिरेटरी मेडिसिन/ टीबी एंड चेस्ट (बीएस), सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (एसएस)तथा वायरोलॉजी (एसएस) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दोपहर 3 से सायं 5.30 बजे तक 9 विषयः- जनरल मेडिसिन (बीएस), नियोनेटोलॉजी (एसएस), न्यूरो सर्जरी (एसएस), पीडियाट्रिक्स कार्डियो थोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (एसएस), पैलिएटिव मेडिसिन (बीएस), रेडिएशन ऑन्कोलॉजी/रेडियोथेरेपी (बीएस), सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एसएस), ट्रॉमेटोलॉजी एंड सर्जरी (बीएस) तथा यूरोलॉजी (एसएस) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

4 जुलाई 2025

  • प्रातः 10 से दोपर 12.30 बजे तक 9 विषयः- एनेस्थेसियोलॉजी (बीएस), कार्डियोलॉजी (एसएस), क्लिनिकल इम्यूनोलॉजी एंड रह्यूमेटोलॉजी (एसएस), गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (एसएस), जेरियाट्रिक मेडिसिन (बीएस), मेडिकल ऑन्कोलॉजी (एसएस), ऑर्थाेपेडिक्स (बीएस), पीडियाट्रिक्स (बीएस) तथा प्लास्टिक एंड रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी (एसएस) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed