RPSC Recruitment 2024: डिप्टी जेलर के पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट है तो करें आवेदन; ये रहा लिंक
RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने डिप्टी जेलर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज 8 जुलाई, 2024 से डिप्टी जेलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारित वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए 6 अगस्त 2024, तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 73 डिप्टी जेलर के पदों को भरना है, जिनमें से 70 रिक्तियां गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए और 3 पद अनुसूचित क्षेत्र के लिए आरक्षित है।
भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदावरों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, बीसी, ओबीसी उम्मीदावरों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, बीसी नॉन-क्रीमी लेयर और ओबीसी नॉन-क्रीमी लेयर और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाएं
- होमपेज पर उपलब्ध 'डिप्टी जेलर 2024' के आगे एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पूरा करें और आगे बढ़ने के लिए लॉगिन करें।
- अब फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
- विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।