फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RPF Constable Answer Key 2024 will be released on this day, Check Release Date & Official Notice Here

RPF Constable Answer key: इस दिन जारी होगी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी, बोर्ड ने जारी किया नोटिस

Sat, 22 Mar 2025 08:23 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 22 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

RPF Constable Answer Key 2024: आरपीएफ कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार आंसर की देखने के साथ-साथ अगर किसी प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति है तो ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

विज्ञापन
RPF Constable Answer Key 2024 will be released on this day, Check Release Date & Official Notice Here
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

RPF Constable Answer Key 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। आरपीएफ कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार आंसर की देखने के साथ-साथ अगर किसी प्रश्न/उत्तर पर आपत्ति है तो ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

विज्ञापन

उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख  

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, 24 मार्च 2025 को शाम 6:00 बजे आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की और प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवार इसे 29 मार्च 2025 रात 12:00 बजे तक देख सकेंगे और आपत्ति दर्ज करने का मौका भी मिलेगा।

आपत्ति दर्ज करने के लिए शुल्क 

अगर किसी उम्मीदवार को किसी उत्तर पर आपत्ति है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए ₹50 प्रति आपत्ति शुल्क लगेगा। अगर उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उसका शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 से 20 मार्च तक हुई परीक्षा

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 2 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक किया गया। इस भर्ती के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा कुल 4660 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें से 452 पद आरपीएफ सब इंस्पेक्टर (RPF SI) के हैं और शेष 4208 पद आरपीएफ कांस्टेबल के हैं। आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन 15 अप्रैल 2024 से 14 मई 2024 तक स्वीकार किए गए थे।

और भी पढ़ें:- सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन का एक और मौका, पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी; अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

चयन प्रक्रिया

आरआरबी आरपीएफ कांस्टेबल के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बोर्ड, सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक श्रेणी से कुल रिक्तियों के 10 गुना के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।

विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें आरपीएफ कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2025?  

आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:  

  • रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज में "RPF Constable Answer Key 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र दिखाई देगा।
  • उत्तर कुंजी को डाउनलोड करें और अपनी उत्तर पुस्तिका से मिलान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed