फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG 2025 Registration Deadline Extended to March 24; Correction Window Opens from March 26 to 28

CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन का एक और मौका, पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी; अब इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म

Sat, 22 Mar 2025 06:28 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 22 Mar 2025 06:28 PM IST
सार

CUET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी में आवेदन करने के लिए एक और मौका दिया है। सीयूईटी यूजी में आवेदन करने की आज अंतिम तिथि थी, जिससे एजेंसी ने बढ़ा दिया हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून 2025 तक आयोजित होगी।

विज्ञापन
CUET UG 2025 Registration Deadline Extended to March 24; Correction Window Opens from March 26 to 28
NTA - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

CUET UG 2025:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीयूईटी यूजी 2025 (CUET UG 2025) पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 24 मार्च 2025 कर दी है। पहले यह तिथि आज यानी 22 मार्च 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन उम्मीदवारों से प्राप्त अनुरोधों के बाद इसे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवारों को 24 मार्च तक अपने आवेदन पत्र को भरने का समय मिलेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही, एनटीए ने यह भी घोषणा की है कि सीयूईटी यूजी 2025 सुधार विंडो 26 मार्च से 28 मार्च 2025 तक खोली जाएगी। इस सुधार विंडो के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में कोई भी आवश्यक बदलाव या सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन


और भी पढ़ें:- नामांकन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए खुला पोर्टल, रिजल्ट होल्ड वाले अभ्यर्थी तुरंत करें दस्तावेज अपलोड
विज्ञापन
विज्ञापन


जो उम्मीदवार पहले ही इस परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें आगे की जानकारी के लिए आधिकारिक NTA वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए, ताकि वे परीक्षा के एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट्स की जानकारी प्राप्त कर सकें।
 

CUET UG 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम मौजूदा अंतिम तिथि/तिथियां संशोधित अंतिम तिथि/तिथियां
आवेदन पत्र की ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) 24 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक)
शुल्क का भुगतान  23 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) 25 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक)
विवरण में सुधार 24 मार्च 2025 से 26 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक) 26 मार्च 2025 से 28 मार्च 2025 (रात 11:50 बजे तक)

CUET UG 2025:  8 मई से 1 जून के बीच होगी परीक्षा

सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 37 विषय शामिल होंगे और यह 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर की अवधि 60 मिनट होगी और परीक्षा उम्मीदवारों की संख्या और विषयों के संयोजन के आधार पर कई शिफ्टों में ली जाएगी। उम्मीदवार भाषा और सामान्य योग्यता परीक्षा सहित अधिकतम 5 विषयों का चयन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का निर्धारण चुने गए विषयों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।

और भी पढ़ें:-  आईआईटी दिल्ली एमटेक प्रवेश के लिए खुली आवेदन विंडो, 14 मई से होंगे साक्षात्कार
 

पात्रता मानदंड

परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। जो उम्मीदवार 12वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं या 2025 में परीक्षा देने वाले हैं, वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र हैं। 

आवेदन शुल्क

सीयूईटी यूजी 2025 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 3 विषयों के लिए 1000 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 900 रुपये रखा गया है।

एससी/एसटी/दिव्यांग/दिव्यांग/थर्ड जेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 800 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। भारत के बाहर से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 4500 रुपये शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। 

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप CUET (UG) 2025 की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • चुने गए विषयों के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट अपने पास रख ले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed