फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Retired principals can register themselves online for post of coordinators, in-charge of NIOS nodal study centre

NIOS Recruitment: सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रभारी पद के लिए कर सकते हैं अप्लाई, 6 सितंबर तक जारी रहेगी आवेदन प्रक्रिया

Mon, 30 Aug 2021 10:05 AM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Mon, 30 Aug 2021 10:05 AM IST
सार

NIOS nodal study centre Recruitment: सेवानिवृत्त प्राचार्य और उप-प्राचार्य अब राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के नोडल अध्ययन केंद्रों में समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) या प्रभारी (इन चार्ज) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अधिकारी वेबसाइट पर जाकर 6 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Retired principals can register themselves online for post of coordinators, in-charge of NIOS nodal study centre
NIOS - फोटो : प्रिंट शॉर्ट

विस्तार

NIOS nodal study centre Recruitment: सेवानिवृत्त प्राचार्य और उप-प्राचार्य अब राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के नोडल अध्ययन केंद्रों में समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) या प्रभारी (इन चार्ज) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  शिक्षा निदेशालय (डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन) द्वारा जारी किए गए नोटिस में यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

 

65 वर्ष तक की आयु वाले कर सकते हैं आवेदन

अभ्यर्थी अधिकारी वेबसाइट पर जाकर 06 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 30 अगस्त, 2022 को आवेदकों की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बता दें कि सेवानिवृत्त व्यक्तियों की नियुक्ति पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर होगी। आवेदकों की नियुक्ति एक विशेष जिले के लिए होगी जिसके लिए आवेदन किया गया है और जहां भी रिक्तियां हैं वहां ट्रांसफर किया जा सकता हैं।

विज्ञापन

 

कोऑर्डिनेटर को करने होंगे यह कार्य

लड़कियों और लड़कों के लिए नोडल केंद्र के संविदा समन्वयक (कॉन्ट्रैक्चुअल कोऑर्डिनेटर) डीओई के एनआईओएस परियोजना से संबंधित सभी कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे। जिसमें एक सप्ताह में न्यूनतम "छह पीरियड्स" लेना, यह निरीक्षण करन कि क्या समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं आयोजित की जा रही हैं और यह देखना कि संबंधित स्कूलों में पहले से कार्यरत डीडीओ द्वारा शिक्षकों के "वेतन / पारिश्रमिक" का भुगतान समय पर किया जाता है या नहीं जैसे कार्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

7 बजे से देनी होगी ड्यूटी

सुबह की पाली के स्कूलों के लिए नोडल केंद्र समन्वयक सुबह 7 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक काम करेंगे और शाम की पाली के समन्वयक दोपहर 12.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक काम करेंगे। उनका समय सक्षम प्राधिकारी द्वारा आवश्यकता के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed