फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Research Fellow Vacancy in ICMR, Recruitment Process to Begin Soon

आईसीएमआर में निकली रिसर्च फैलो की नौकरी, जानिए कैसे करना है आवेदन?

Sat, 21 Mar 2020 03:27 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
जॉब डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 21 Mar 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Research Fellow Vacancy in ICMR, Recruitment Process to Begin Soon
जॉब्स - फोटो : Social Media

ICMR Recruitment 2020: आईसीएमआर में रिसर्च फैलो की नौकरी निकली है। यहां 150 पदों पर जूनियर रिसर्च फैलो (जेआरएफ) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी और 27 मई तक चलेगी। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) नई दिल्ली ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन के जरिए यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


इन पदों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन परीक्षा होगी। ये परीक्षा 12 जुलाई को बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चैन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, श्रीनगर और वाराणसी समेत कई राज्यों में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- DSSSB Result: पीएफ फार्मासिस्ट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईसीएमआर जेआरएफ  रिक्रूटमेंट के बारे में जानकारी
पोस्ट- जूनियर रिसर्च फैलो (जेआरएफ)
पदों की संख्या- 150
पे स्केल- निर्दिष्ट नहीं

इन पदों पर नौकरी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमएससी/एमए की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक में अभ्यर्थी के 55 फीसदी नंबर होने चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आईसीएमआर जेआरएफ रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन फीस जनरल और एससी/एसटी के लिए अलग-अलग रखी गई है। जनरल के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये और एससी/एसटी के लिए 1200 रुपये रखी गई है।


महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन की शुरुआत- 27 अप्रैल
आवेदन की आखिरी तारीख- 27 मई

जॉब लोकेशन- भारत के किसी भी राज्य में


पूरा नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed