फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Registration window of UKSSSC Grade-3 Post is going to close soon, apply now

UKSSSC 2024: उत्तराखंड आयोग के इलेक्ट्रीशियन समेत कई पदों के लिए चल रहे पंजीकरण, अंतिम तिथि बेहद नजदीक

Wed, 16 Oct 2024 01:42 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 16 Oct 2024 01:42 PM IST
सार

UKSSSC 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न ग्रुप सी पदों पर नौकरी निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है।

विज्ञापन
Registration window of UKSSSC Grade-3 Post is going to close soon, apply now
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UKSSSC 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में नौकरी के लिए सुनहरा मौका है। जो उम्मीदवार आयोग के अधीनस्थ पदों पर नौकरी के इच्छुक हैं, वे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की निकाली विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो जल्द ही बंद होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्तूबर से पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आयोग ने विभिन्न विभागों में ड्राफ्ट्समैन, तकनीशियन ग्रेड- II, ट्यूबवेल ऑपरेटर, प्लंबर, मेंटेनेंस असिस्टेंट, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट रिपेयरर, ट्रेसर और बेंचकला इंस्ट्रक्टर सहित 196 विभिन्न ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, UKSSSC ड्राफ्ट्समैन भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 सितंबर से शुरू हुए थे, इच्छुक उम्मीदवार 18 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग लिखित परीक्षा के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क 2024

ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवारों को श्रेणीवार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

वर्ग फीस
यूआर/ओबीसी रु. 300/-
एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूडी  रु. 150/-
अनाथ शून्य
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता

UKSSSC ड्राफ्ट्समैन पद के लिए, उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।

पोस्ट नाम शैक्षणिक योग्यता
नक़्शानवीस सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
तकनीशियन ग्रेड-II (ईई/ईसीई/एमई)    संबंधित ट्रेड में आईटीआई + 2 वर्ष का अनुभव
ट्यूबवेल ऑपरेटर संबंधित ट्रेड में आईटीआई 5 वर्ष का अनुभव
प्लंबर संबंधित ट्रेड में आईटीआई + 2 वर्ष का अनुभव
रखरखाव सहायक संबंधित ट्रेड में आईटीआई
इलेक्ट्रीशियन संबंधित ट्रेड में आईटीआई
उपकरण मरम्मतकर्ता संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा
दरियाफ्त संबंधित ट्रेड में आईटीआई
बेंटकाला प्रशिक्षक संबंधित ट्रेड में आईटीआई

आयुसीमा
पोस्ट नाम आयु सीमा
ड्राफ्ट्समैन / रखरखाव सहायक / उपकरण मरम्मतकर्ता / इलेक्ट्रीशियन 21 से 42 वर्ष
तकनीशियन ग्रेड-II (ईई/ईसीई/एमई) / ट्यूबवेल ऑपरेटर / ट्रेसर / बेंटकला प्रशिक्षक 18 से 42 वर्ष

रिक्त पदों का विवरण

 
पोस्ट नाम पद
नक़्शानवीस 140
तकनीशियन ग्रेड-II (ईई/ईसीई/एमई) 30
ट्यूबवेल ऑपरेटर 16
प्लंबर 1
रखरखाव सहायक 1
इलेक्ट्रीशियन 1
उपकरण मरम्मतकर्ता 3
दरियाफ्त 1
बेंटकाला प्रशिक्षक 1

आवेदन करने के चरण

यूकेएसएसएससी ड्राफ्ट्समैन आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए निम्न चरण फॉलो करना होगा।

  • आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • वैध उम्मीदवारी प्राप्त करने के लिए, व्यक्तिगत विवरण, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी प्रदान करके ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • पंजीकरण क्रेडेंशियल के साथ आवेदन पत्र पृष्ठ पर लॉग इन करें।
  • अपनी शैक्षिक जानकारी, श्रेणी, अनुभव विवरण (यदि कोई हो) और अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
  • स्कैन की गई तस्वीर, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित आकार और प्रारूप में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed